CG School Reopening Date 2026: छत्तीसगढ़ में स्कूल खुलने की तारीख बदल सकती है, भीषण गर्मी के बीच बड़ा अपडेट!

CG School Reopening Date 2026

CG School Reopening Date 2026: छत्तीसगढ़ सरकार स्कूलों की छुट्टियों को आगे बढ़ाने पर विचार कर रही है

CG School Reopening Date 2026: छत्तीसगढ़ में गर्मी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है और इसी बीच स्कूल खुलने की तारीख को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जहां पहले 16 जून 2026 से स्कूल खुलने की घोषणा की गई थी, वहीं अब शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के संकेतों के बाद यह तय माना जा रहा है कि तारीख आगे बढ़ाई जा सकती है। बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए सरकार जल्द ही बड़ा फैसला ले सकती है, जिससे समर वेकेशन भी बढ़ने की संभावना है।

CG School Reopening Date 2026: छत्तीसगढ़ में इस समय भीषण गर्मी और तेज उमस का असर लगातार बना हुआ है। ऐसे में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार एक बार फिर विचार कर रही है।

सरकारी नियमों के अनुसार, प्रदेश के सभी स्कूल 16 जून 2026 से खुलने वाले थे। लेकिन लगातार बढ़ते तापमान और गर्म हवाओं के कारण अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है

इस बीच शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने संकेत दिए हैं कि अगर मौसम की स्थिति ऐसी ही बनी रहती है, तो स्कूल खुलने की तारीख को आगे बढ़ाया जा सकता है। इसका मतलब है कि गर्मी की छुट्टियां (Summer Vacation) कुछ और दिनों के लिए बढ़ सकती हैं।

CG School Reopening Date 2026

मंत्री ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सेहत सरकार की पहली प्राथमिकता है। इसलिए मौसम की समीक्षा के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

अब सभी की नजरें शिक्षा विभाग के अगले आदेश पर टिकी हैं, जो जल्द ही जारी हो सकता है और स्कूल ओपनिंग डेट 2026 को लेकर बड़ा बदलाव संभव है।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ क्रिकेट के लिए गौरव का पल, Ayush Pandey पहनेंगे Team India की जर्सी

Youthwings