CG Constable Recruitment Exam Result: रायपुर रेंज आरक्षक भर्ती परीक्षा परिणाम घोषित, अंतिम चयन सूची जारी…

CG Constable Recruitment Exam Result

CG Constable Recruitment Exam Result

CG Constable Recruitment Exam Result: रायपुर। पुलिस विभाग ने आरक्षक संवर्ग भर्ती वर्ष 2023-24 के लिए रायपुर रेंज की अंतिम चयन सूची और प्रतीक्षा सूची जारी कर दी है। दस्तावेज़ सत्यापन, शारीरिक मापतौल, पीईटी और लिखित परीक्षा सहित चार चरणों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुल 560 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया गया है।

चार चरणों में पूरी हुई चयन प्रक्रिया

16 नवंबर 2024 से 17 जनवरी 2025 तक दस्तावेज़ जांच, शारीरिक माप तथा शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) आयोजित हुई। 14 सितंबर 2025 को व्यापम द्वारा लिखित परीक्षा हुई। परिणाम आने के बाद अभ्यर्थियों के बोनस अंकों को जोड़कर अंतिम प्रवीण्य सूची तैयार की गई।

कुल चयनित पदों का वर्गवार विवरण

1. आरक्षक (GD)

विज्ञापित पद: 554

चयनित: 554

श्रेणीवार चयन:

जनरल – 361

ओबीसी – 77

एससी – 94

एसटी – 22

2. आरक्षक (चालक)

विज्ञापित पद: 4

चयनित: 3

श्रेणीवार चयन:

ओबीसी – 3

एसटी – 0

नोट: एसटी वर्ग से उपयुक्त उम्मीदवार न मिलने के कारण 1 पद रिक्त रह गया।

3. आरक्षक (ट्रेड टेलर)

विज्ञापित पद: 3

चयनित: 3

श्रेणीवार चयन:

जनरल – 1

ओबीसी – 1

एससी – 1

Youthwings