उड़ान भरते ही कार्गो प्लेन क्रैश, 4 की दर्दनाक मौत, 11 घायल, खौफनाक वीडियो वायरल
उड़ान भरते ही कार्गो प्लेन क्रैश
अमेरिका के केंटकी राज्य में रविवार को एक भीषण विमान दुर्घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। यह हादसा लुइसविले अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास हुआ, जहां एक चार्टर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रारंभिक रिपोर्ट में तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई थी, लेकिन बाद में मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई। वहीं, 11 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कई की हालत नाज़ुक बताई जा रही है।
केंटकी के गवर्नर एंडी बेशियर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि यह बेहद दर्दनाक और भयावह घटना है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद हवाई अड्डे के सभी ऑपरेशन अस्थायी रूप से रोक दिए गए हैं, ताकि राहत और बचाव कार्य सुचारू रूप से हो सकें।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हादसे का वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि दुर्घटनास्थल से घने धुएं का विशाल गुबार उठता दिखाई दे रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विमान में आग लगने के बाद जोरदार धमाका हुआ, जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई।
प्रशासन ने शुरू की जांच
अमेरिकी नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) और फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रारंभिक आशंका तकनीकी खराबी की जताई जा रही है।
🚨 Horrific plane crash in America! A UPS cargo plane crashed immediately after taking off from Louisville Muhammad Ali International Airport in Kentucky. The fire took a terrible form due to the presence of approximately 25,000 gallons of jet fuel in the plane. The entire area… pic.twitter.com/wZbUSUTFNc
— Shivlal Patel (@shivlalpatel18) November 5, 2025
