Budget 2026: 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान, दिल्ली-वाराणसी समेत कई बड़े रूट शामिल

Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2026-27 में भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण के लिए बड़ा ऐलान किया है। बजट में देश के प्रमुख आर्थिक, औद्योगिक और सांस्कृतिक केंद्रों को जोड़ने के लिए 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने की घोषणा की गई है। इन कॉरिडोर पर बुलेट ट्रेन की तर्ज पर 250 से 320 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हाई-स्पीड ट्रेनें चलेंगी, जिससे यात्रा समय में भारी कमी आएगी।

सरकार का मानना है कि ये कॉरिडोर न केवल कनेक्टिविटी बढ़ाएंगे, बल्कि व्यापार, पर्यटन और रोजगार को भी नई गति देंगे।

बजट में घोषित 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर

मुंबई – पुणे (महाराष्ट्र): आर्थिक राजधानी और आईटी हब के बीच तेज कनेक्टिविटी के लिए।

दिल्ली – वाराणसी (उत्तर प्रदेश): राष्ट्रीय राजधानी को धार्मिक-सांस्कृतिक नगरी वाराणसी से जोड़ने वाला प्रमुख कॉरिडोर।

हैदराबाद – बेंगलुरु: दक्षिण भारत के दो बड़े टेक हब के बीच हाई-स्पीड संपर्क।

बेंगलुरु – चेन्नई: औद्योगिक क्षेत्रों और चेन्नई पोर्ट को जोड़ने के उद्देश्य से।

दिल्ली – अहमदाबाद: मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना का विस्तार।

मुंबई – नागपुर: समृद्धि महामार्ग के समानांतर महाराष्ट्र के प्रमुख शहरों को जोड़ने के लिए।

हावड़ा – वाराणसी: पूर्वी भारत को उत्तर और मध्य भारत के हाई-स्पीड नेटवर्क से जोड़ने वाला कॉरिडोर।

रेलवे सुरक्षा और ट्रेनों को लेकर अन्य बड़े ऐलान

  • स्वदेशी एंटी-कोलिजन सिस्टम ‘कवच’ के नवीनतम संस्करण को 44,000 रूट किलोमीटर तक विस्तारित करने का प्रस्ताव।
  • 24-कोच वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें 2026 के अंत तक शुरू करने का लक्ष्य, जो भविष्य में राजधानी एक्सप्रेस का विकल्प बन सकती हैं।
Youthwings