Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में लगी आग,पाइपलाइन से गैस रिसाव के बाद मचा हड़कंप
भिलाई स्टील प्लांट
भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के पावर एंड ब्लोइंग स्टेशन-2 में शुक्रवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। ICL के सामने स्थित PBS-2 की पाइपलाइन से गैस का रिसाव शुरू हुआ और देखते ही देखते गैस ने आग की लपटों का रूप ले लिया। दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का अभियान शुरू कर दिया।
कोकोवन से जुड़ा अहम ब्लोइंग स्टेशन, कई यूनिटों पर असर की आशंका
जानकारी के अनुसार, यह ब्लोइंग स्टेशन कोकोवन से जुड़ा हुआ है और यहां से मिलने वाली ब्लोइंग गैस पर संयंत्र की कई मशीनें निर्भर रहती हैं। गैस लीक के चलते संयंत्र के अन्य यूनिटों के संचालन पर असर पड़ने की आशंका जताई गई, हालांकि स्थिति को जल्द नियंत्रण में लेने की कोशिशें जारी हैं।
कोई हताहत नहीं, जांच शुरू
फिलहाल किसी भी कर्मचारी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। संयंत्र प्रबंधन ने गैस रिसाव और आग लगने के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं।
read more : हाई-प्रोफाइल DSP कल्पना वर्मा केस: कारोबारी के गंभीर आरोप और अफसर का कड़ा जवाब — पूरा विवाद समझिए
