BJP MLA Daughter Viral Video : ‘पापा विधायक है हमारे..’ MLA की बेटी ने बीच सड़क कर दिया ऐसा कांड! हो गई वायरल

BJP MLA Daughter Viral Video

सागर में भाजपा विधायक की बेटी पर युवक से मारपीट का आरोप। CCTV वीडियो सामने आने के बाद मामला गरमाया।

 

BJP MLA Daughter Viral Video : मध्य प्रदेश के Sagar जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

Brijbihari Pateriya की बेटी प्रियंका पटेरिया पर एक युवक से मारपीट करने के गंभीर आरोप लगे हैं।

Sagar mla doughter

इस घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद मामला और तूल पकड़ता जा रहा है।

 

बैंक से बुलाकर बाहर की गई मारपीट

 

पीड़ित राजेश शर्मा, जो ग्राम जमुनिया के निवासी हैं, ने गौरझामर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

उनके मुताबिक 13 अप्रैल को वह बैंक में मौजूद थे, तभी एक व्यक्ति ने उन्हें बताया कि विधायक की बेटी प्रियंका पटेरिया बाहर बुला रही हैं।

जैसे ही वह बैंक के बाहर पहुंचे, वहां सफेद स्कॉर्पियो में बैठी प्रियंका पटेरिया ने उनसे गाली-गलौज शुरू कर दी।

 

“तुम मेरे पापा के खिलाफ काम कर रहे हो”

 

BJP MLA Daughter Viral Video : पीड़ित के अनुसार, आरोप है कि प्रियंका पटेरिया ने जूता उतारकर उनकी पिटाई की।

जब उन्होंने अपनी गलती पूछी, तो जवाब मिला “तुम मेरे पापा के खिलाफ काम कर रहे हो।”

 

CCTV में कैद हुई पूरी घटना

 

यह पूरी घटना बैंक के बाहर लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

वीडियो सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया है और राजनीतिक हलकों में भी चर्चा का विषय बन गया है।

 

पुलिस पर कार्रवाई में देरी के आरोप

 

पीड़ित ने गौरझामर थाने में लिखित शिकायत दी है, लेकिन अभी तक FIR दर्ज नहीं होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

वहीं पीड़ित का आरोप है कि मामला प्रभावशाली परिवार से जुड़ा होने के कारण कार्रवाई में देरी हो रही है।

 

पारिवारिक विवाद की भी सामने आई बात

 

जानकारी के अनुसार, पीड़ित राजेश शर्मा जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विनीत पटेरिया के साथ रहते हैं, जो विधायक Brijbihari Pateriya के भाई बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच पहले से विवाद चल रहा है, जिससे इस घटना की पृष्ठभूमि जुड़ी हो सकती है।

 

सवालों के घेरे में कानून व्यवस्था

 

BJP MLA Daughter Viral Video अब इस घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या किसी भी व्यक्ति को बीच सड़क इस तरह मारपीट करने का अधिकार है?

और अगर आरोप किसी प्रभावशाली परिवार से जुड़े व्यक्ति पर हों, तो क्या कानून का लागू होना धीमा पड़ जाता है?

 

FIR दर्ज होगी या नहीं?

 

फिलहाल पुलिस जांच की बात कह रही है, लेकिन पूरे मामले में अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि क्या आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज होती है या नहीं।

 

BJP MLA Daughter Viral Video : इस घटना ने एक बार फिर कानून व्यवस्था और प्रभावशाली लोगों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अब आगे की जांच और पुलिस कार्रवाई ही तय करेगी कि इस मामले में न्याय किस दिशा में जाता है।

 

Read More : West Bengal Election 2026 :  पीएम मोदी पर बरसे Rahul Gandhi, कहा- ’56 इंच वाले मुझसे आंखे नहीं मिला सकते हैं’

 

ताजा खबरों के लिए Youthwings.in के वॉट्सएप चैनल से जुड़े

Youthwings