भाजपा महिला मोर्चा की नई जिलाध्यक्ष और महामंत्री सूची जारी, कई जिलों में नई नियुक्तियां

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षों और महामंत्रियों की नई सूची जारी की गई है। प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मारकण्डे द्वारा जारी आदेश के तहत विभिन्न जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जो तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

जारी सूची के अनुसार कांकेर, सुकमा, बीजापुर, बिलासपुर ग्रामीण, सक्ती, जांजगीर-चांपा, जशपुर सहित कई अन्य जिलों में सक्रिय और अनुभवी महिला कार्यकर्ताओं को संगठन की कमान दी गई है।

Youthwings