बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा: 10 की मौत-26 घायल, इलेक्ट्रिक लाइन और सिग्नल सिस्टम को नुकसान, बिलासपुर-कटनी रेल लाइन ठप
बिलासपुर में आमने-सामने भिड़ीं दो ट्रेनें
बिलासपुर। बिलासपुर जिले में मंगलवार को बड़ा रेल हादसा हो गया। कोरबा पैसेंजर ट्रेन और एक मालगाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हुई। अभी तक 10 लोगों की मौत और 25 से 26 लोगों की घायल होने की खबर है। हादसा बिलासपुर-कटनी रेल सेक्शन के लाल खदान इलाके में हुआ।
सूचना मिलते ही रेलवे और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। एक मासूम को भी रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। फिलहाल रेस्क्यू अभियान जारी है। रेस्क्यू टीमों ने अब तक कई यात्रियों को सुरक्षित निकाला है, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों का ट्रेन अंदर ही इलाज चल रहा है।
रेलवे प्रशासन ने हादसे के तुरंत बाद मेडिकल यूनिट और डिविजनल अफसरों को मौके पर भेजा है। फिलहाल पूरे रूट पर ट्रेनों का संचालन ठप कर दिया गया है। कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द या रूट डायवर्ट किया गया है। वहीं SP रजनेश सिंह, कलेक्टर भी मौके पर पहुंचे हैं।
केबिन में फंसे बच्चे की डेडबॉडी निकाली गई
बिलासपुर में भीषण ट्रेन हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य देर रात तक जारी रहा। हादसे के बाद रेस्क्यू टीम ने केबिन में फंसे एक बच्चे का शव निकाला। केबिन तक पहुंचने में रेस्क्यू कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
महिला आरक्षित बोगी को सबसे ज्यादा नुकसान
हादसे में कोरबा पैसेंजर ट्रेन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। महिला आरक्षित बोगी से महिलाओं को निकाला जा रहा है। नुकसान पहुंचा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक 10 से अधिक लोगों की खबर है।
आपातकालीन संपर्क जारी :
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों एवं उनके परिजनों की सुविधा हेतु निम्न हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं —
📞 आपातकालीन संपर्क:
📍 बिलासपुर – 7777857335, 7869953330
📍 चांपा – 8085956528
📍 रायगढ़ – 9752485600
📍 पेंड्रा रोड – 8294730162
📍कोरबा – 7869953330
यात्री एवं उनके परिजन इन नंबरों पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। रेल प्रशासन पूरी तत्परता से सहायता एवं समन्वय सुनिश्चित कर रहा है।
