Bijapur Naxal Encounter: जंगल में चली गोलियों की तड़तड़ाहट, बड़े नक्सली लीडर्स ढेर होने की आशंका
Bijapur Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के भैरमगढ़ इलाके में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच एक तीव्र मुठभेड़ जारी है। घने जंगलों में दोनों ओर से गोलियों की आवाज़ गूंज रही है। सूत्रों के अनुसार, इस मुठभेड़ में संगठन के कुछ बड़े नक्सली नेताओं के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी तक पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
घने जंगल में आमने-सामने जवान और नक्सली
जानकारी के मुताबिक, बीजापुर के भैरमगढ़ क्षेत्र में पुलिस की एक टीम गश्त पर निकली थी, तभी नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की।
जंगल की कठिन भौगोलिक स्थिति के कारण स्थिति बेहद तनावपूर्ण बनी हुई है।
बड़े नक्सली लीडर्स के मारे जाने की आशंका
सूत्रों का दावा है कि मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान हुआ है और कुछ टॉप कमांडर्स के भी ढेर होने की संभावना है।
हालांकि,cमुठभेड़ जारी है, क्षेत्र पूरी तरह से कॉर्डन में है, आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है पुलिस जल्द ही स्थिति स्पष्ट करने वाली है।
अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
अभी तक पुलिस मुख्यालय या जिला अधिकारियों की ओर से किसी भी नक्सली लीडर की मौत की पुष्टि नहीं की गई है मुठभेड़ खत्म होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
