Big Breaking: अमित शाह के दौरे में बड़ा बदलाव: आज रात ही राजधानी पहुंच रहे हैं केंद्रीय गृहमंत्री, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में..
Amit Shah
रायपुर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे में अचानक बदलाव किया गया है। पहले उनके रायपुर पहुंचने का समय कल दोपहर तय था, लेकिन नए कार्यक्रम के अनुसार वे आज रात ही विशेष विमान से रायपुर आएंगे। मंत्रालय ने इस बदलाव की आधिकारिक सूचना राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन को भेज दी है, जिसके बाद सभी संबंधित सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड में आ गई हैं।
रात के समय वीवीआईपी मूवमेंट के लिए सुरक्षा बढ़ाई गई
रायपुर एयरपोर्ट से लेकर शहर के वीआईपी रूट तक सुरक्षा को मजबूत कर दिया गया है। रात में वीवीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए बैरिकेडिंग, रूट क्लियरेंस और चेकिंग पॉइंट्स की संख्या बढ़ाई जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां एयरपोर्ट, शाह के ठहराव स्थल और संभावित कार्यक्रम स्थलों पर अतिरिक्त बल तैनात कर रही हैं।
सभी सुरक्षा इकाइयों ने प्रोटोकॉल की समीक्षा शुरू की
सूचना मिलते ही रायपुर पुलिस, एसएसजी और अन्य सुरक्षा इकाइयों ने पूरे सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा शुरू कर दी है। वरिष्ठ अधिकारी देर रात तक मीटिंग में जुटे हुए हैं ताकि शाह की आगमन और आवागमन को सुरक्षित बनाया जा सके। एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा और सख्त कर दी गई है और इंटेलिजेंस यूनिट को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
शेड्यूल में संभावित बदलाव
अमित शाह के रात में पहुंचने के बाद कल के कार्यक्रमों में भी फेरबदल की संभावना जताई जा रही है। औपचारिक शेड्यूल का अभी इंतजार है, लेकिन अनुमान है कि वे राजनीतिक, संगठनात्मक और प्रशासनिक बैठकों में हिस्सा लेंगे। सुरक्षा एजेंसियां होटल, रूट मैप और संभावित कार्यक्रम स्थलों की फिर से जांच कर रही हैं, ताकि सभी तरह की परिस्थितियों में फुल-प्रूफ सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
