Bhilai Steel Plant Fire: भिलाई स्टील प्लांट में भीषण आग, 5 कर्मचारी झुलसे

Bhilai Steel Plant Fire: टर्बाइन सेक्शन में धमाके के बाद लगी आग, 10 फीट तक उठीं लपटें, 5 कर्मचारी घायल, जांच जारी

Bhilai Steel Plant Fire: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित Bhilai Steel Plant में मंगलवार को अचानक भीषण आग लग गई। यह हादसा पावर प्लांट-2 (PBS-2) के 25 मेगावाट टर्बाइन सेक्शन में ब्लास्ट के बाद हुआ, जिससे आग तेजी से पूरे क्षेत्र में फैल गई।

Bhilai Steel Plant Fire

Bhilai Steel Plant Fire: 10 फीट तक उठीं लपटें, धुएं से भरा इलाका

आग इतनी भीषण थी कि उसकी लपटें करीब 10 फीट तक ऊपर उठ रही थीं। पूरे प्लांट परिसर में काला धुआं फैल गया, जिससे स्थिति और भी भयावह हो गई।

कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान

घटना के समय मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए पीछे के रास्ते से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। समय रहते निकासी होने से बड़ा हादसा टल गया।

Bhilai Steel Plant Fire: फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

सूचना मिलते ही आधा दर्जन से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारी भी तुरंत मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें: Ambikapur Road Accident: अंबिकापुर में रफ्तार का कहर, तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत

Bhilai Steel Plant Fire: 5 लोग घायल, एक की हालत गंभीर

इस घटना में कुल 5 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 2 बीएसपी कर्मचारी और 3 ठेका श्रमिक शामिल हैं। एक कर्मचारी के पैर में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि अन्य को मामूली चोटें आई हैं।

कारणों की जांच जारी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग में केबल्स जल गए हैं। हालांकि आग लगने के सही कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है और जांच जारी है।

Youthwings