Bhavnagar Hospital Complex Fire: भावनगर के कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, इमारत में हैं 15 अस्पताल, रेस्क्यू जारी
Bhavnagar Hospital Complex Fire
Bhavnagar Hospital Complex Fire: भावनगर के नजदीक स्थित एक मल्टी-स्टोरी कॉम्प्लेक्स में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई। इस कॉम्प्लेक्स में करीब 10–15 अस्पताल संचालित होते हैं। आग की जानकारी मिलते ही तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और अस्पतालों में भर्ती मरीजों को तेजी से बाहर निकाला गया।
बच्चों और मरीजों का रेस्क्यू
सूत्रों के अनुसार, करीब 15 से 20 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। कई वार्डों में धुआं भर जाने के कारण मरीजों को कांच तोड़कर बाहर निकालना पड़ा। रेस्क्यू टीम और अस्पताल स्टाफ की सतर्कता की वजह से सभी को समय रहते बचा लिया गया।
सभी मरीजों को दूसरे अस्पताल भेजा गया
Bhavnagar Hospital Complex Fire: बचाए गए सभी मरीजों को तुरंत सर टी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया, जहाँ उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
आग पर काबू, कोई जनहानि नहीं
दमकल विभाग के अनुसार, आग पर काबू पा लिया गया है। राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।
