Bastar IG Appointment: बद्रीनारायण मीणा बने बस्तर रेंज के नए आईजी, जारी हुआ आदेश
Bastar IG Appointment: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल करते हुए वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी बद्रीनारायण मीणा को बस्तर रेंज का नया पुलिस महानिरीक्षक (IG) नियुक्त किया है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय (PHQ), नवा रायपुर से आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।
पुलिस मुख्यालय से बस्तर रेंज की जिम्मेदारी
2004 बैच के आईपीएस अधिकारी बद्रीनारायण मीणा वर्तमान में पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में आईजी के पद पर कार्यरत थे। अब उन्हें राज्य के सबसे महत्वपूर्ण और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शामिल बस्तर रेंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासनिक दृष्टि से इस नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सुंदरराज पी के स्थान पर मिली नई जिम्मेदारी
बस्तर रेंज में यह बदलाव पूर्व आईजी सुंदरराज पी के प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद किया गया है। सुंदरराज पी ने करीब पांच वर्षों तक बस्तर रेंज की कमान संभाली। अब उन्हें केंद्रीय एजेंसी National Investigation Agency (NIA) में आईजी पद पर नियुक्त किया गया है।
read more : Apex Bank Scam: 18.13 करोड़ के गबन मामले में 8 कर्मचारी बर्खास्त, EOW करेगी जांच

