ढाका के पास सावर में NCP रैली के दौरान बम धमाका, कई घायल, शेख हसीना विरोधी मार्च में हमले की आशंका
शेख हसीना के खिलाफ आंदोलन की दूसरी बरसी पर आयोजित जुलाई मार्च के पहले दिन हुआ विस्फोट, NCP ने लगाया ‘आतंकियों’ का आरोप
ढाका। बांग्लादेश की राजधानी ढाका के पास सावर इलाके में नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) की रैली के दौरान बम धमाका हो गया। यह विस्फोट सोमवार रात करीब 9:45 बजे सावर थाना स्टैंड ईदगाह मैदान के पास हुआ, जिसमें कम से कम तीन लोग घायल हो गए । यह रैली पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ आंदोलन करने वाले छात्र नेताओं द्वारा आयोजित ‘जुलाई मार्च’ का हिस्सा थी।
क्यों आयोजित की गई थी रैली?
यह रैली शेख हसीना के खिलाफ छात्रों के विरोध-प्रदर्शन की दूसरी बरसी के मौके पर आयोजित की गई थी। जुलाई में देशव्यापी मार्च की योजना बनाई गई थी, जिसके तहत NCP ने पूरे देश में इस मार्च की घोषणा की थी । प्रदर्शनकारियों की मांगों में रेफरेंडम लागू करना, नौकरियां बनाना, बिजली संकट का हल निकालना, चीजों की कीमतें नियंत्रित करना और सीमा सुरक्षा बढ़ाना शामिल था।
NCP ने क्या कहा?
विस्फोट के बाद NCP ने एक बयान में आरोप लगाया कि यह हमला जानबूझकर उसकी रैली को निशाना बनाकर किया गया। पार्टी ने इसे “आतंकवादियों द्वारा किया गया हमला” बताया है । हालांकि, घटना के तुरंत बाद किसी भी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।
पृष्ठभूमि क्या है?
बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ चल रहे आंदोलन के बीच स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने 17 अप्रैल 2026 को कहा था कि वह बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण के लिए मिले औपचारिक अनुरोध की न्यायिक प्रक्रियाओं के जरिए आधिकारिक तौर पर समीक्षा कर रहा है । इस बीच, सावर में हुए इस धमाके ने बांग्लादेश में तनाव को और बढ़ा दिया है।
Read more-
Bangladesh Terror Alert: बड़े खतरे के संकेत, संसद से लेकर पूजा स्थलों तक हाई अलर्ट
