BALCO Plant Blast in Korba: BALCO प्लांट में हादसा, GAP सेक्शन में अचानक विस्फोट, अफरा-तफरी मची
कोरबा। BALCO Plant Blast in Korba: BALCO के GAP प्लांट में सोमवार को अचानक तेज धमाका होने से हड़कंप मच गया। हादसे के वक्त प्लांट में नियमित कार्य चल रहा था। इसी दौरान GAP (ग्रीन एनोड प्लांट) सेक्शन में जोरदार विस्फोट हुआ, जिसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी।
धमाके के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारी सुरक्षित जगह की ओर भागने लगे।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घटना में कई कर्मचारी घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत कंपनी के मेडिकल सेंटर और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक तेज आवाज सुनाई दी और उसके बाद प्लांट के अंदर घना धुआं उठने लगा। फिलहाल प्लांट प्रशासन और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर मौजूद है और विस्फोट के कारणों की जांच जारी है।
