Babar Azam vs Virat Kohli Record: टी-20 में ऐसा क्या कर गए बाबर आजम कि टूट गया विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड?
Babar Azam vs Virat Kohli Record: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में Babar Azam ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। पेशावर ज़ल्मी की ओर से खेलते हुए बाबर ने क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ 71 रनों की बेहतरीन पारी खेली और इसी के साथ टी-20 क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया।
बाबर आजम अब टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज 100 अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ 341 पारियों में हासिल की, जबकि Virat Kohli ने 100 अर्धशतक पूरे करने के लिए 401 पारियां खेली थीं। इस तरह बाबर ने विराट कोहली का बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
‘अर्धशतकों का शतक’ पूरा
बाबर आजम टी-20 क्रिकेट में 100 अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले David Warner, Virat Kohli और Jos Buttler यह कारनामा कर चुके हैं।
टी-20 में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वालों की सूची में वॉर्नर 116 के साथ पहले, कोहली 107 के साथ दूसरे, बटलर 100 के साथ तीसरे और अब बाबर आजम भी 100 अर्धशतकों के साथ इस खास क्लब में शामिल हो गए हैं।
रिकॉर्ड्स की झड़ी
बाबर आजम के नाम अब टी-20 क्रिकेट में कुल 12,206 रन हो चुके हैं। वह पाकिस्तान के लिए इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं, उनसे आगे सिर्फ Shoaib Malik हैं।
खराब फॉर्म के बीच शानदार वापसी
हाल के दिनों में बाबर आजम की फॉर्म को लेकर सवाल उठ रहे थे और उन्हें पाकिस्तान की T20I टीम से भी बाहर होना पड़ा था। लेकिन PSL 2026 में उन्होंने जबरदस्त वापसी की है। बाबर ने 6 मैचों में 301 रन बनाकर टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है।
टी-20 में सबसे तेज 100 अर्धशतक (पारियां)
बाबर आजम – 341
विराट कोहली – 401
डेविड वॉर्नर – 435
जोस बटलर – 468
बाबर आजम का यह रिकॉर्ड बताता है कि वह टी-20 क्रिकेट के सबसे कंसिस्टेंट बल्लेबाजों में से एक हैं। उनकी यह उपलब्धि न सिर्फ पाकिस्तान क्रिकेट के लिए गर्व की बात है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी एक नया मानदंड स्थापित करती है।
