Attack on BJP Leader Madan Chauhan: हापुड़ में भाजपा नेता और पूर्व मंत्री मदन चौहान पर जानलेवा हमला, किस्मत से बची जान

Attack on BJP Leader Madan Chauhan: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में भाजपा नेता और पूर्व मंत्री मदन चौहान पर कुछ बदमाशों ने जानलेवा हमला किया। घटना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के हिरणपुरा गांव में हुई। बदमाशों ने फॉर्च्यूनर कार से उनकी गाड़ी को रोककर पिस्टल तान दी।

मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई की, लेकिन बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना के दौरान पिस्टल का ट्रिगर दबाने के बावजूद गोली नहीं चली, जिससे पूर्व मंत्री की जान बच गई।

पुलिस के अनुसार, मदन चौहान सगाई समारोह में शामिल होने के लिए गांव जा रहे थे, तभी फॉर्च्यूनर सवार 3-4 बदमाशों ने उन्हें रोका और अभद्रता की। पूर्व मंत्री ने घटना के बाद पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है।

इससे पहले भी मदन चौहान पर खनन माफियाओं द्वारा हमला किया जा चुका है। हापुड़ पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पूर्व मंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है।

विनीत भटनागर, एएसपी हापुड़ ने बताया कि उन्हें महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और जल्द ही आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Youthwings