Asia Cup 2025 Final IND vs PAK: 41 साल में पहली बार भारत-पाकिस्तान आमने-सामने, जानें कौन-कौन सी टीम कितनी बार जीती खिताब
Asia Cup 2025 Final IND vs PAK: एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। यह एशिया कप के इतिहास में पहली बार होगा जब फाइनल में सीधे भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे।
एशिया कप का इतिहास
एशिया कप की शुरुआत 1984 में हुई थी। पहला फाइनल भारत और श्रीलंका के बीच यूएई में खेला गया था, जिसमें भारत विजेता रही थी। यह टूर्नामेंट अब तक 17 बार आयोजित हो चुका है। टी20 फॉर्मेट में यह तीसरा मौका है, जब एशिया कप खेला जा रहा है।
अब तक के विजेता
-
1984: भारत ने श्रीलंका को हराया।
-
1986: श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता।
-
1988: भारत ने श्रीलंका को हराया।
-
1990: भारत ने श्रीलंका को हराकर विजेता।
-
1995: भारत ने श्रीलंका को हराकर खिताब जीता।
-
1997: श्रीलंका ने भारत को हराया।
-
2000: पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर चैंपियन बनी।
-
2004: श्रीलंका ने भारत को हराकर खिताब जीता।
-
2008: श्रीलंका ने भारत को हराया।
-
2010: भारत ने श्रीलंका को हराकर विजेता।
-
2012: पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराया।
-
2014: श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता।
-
2016 (T20): भारत ने बांग्लादेश को हराकर चैंपियन।
-
2018: भारत ने बांग्लादेश को हराकर खिताब जीता।
-
2022 (T20): श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराया।
-
2023: भारत ने फाइनल में श्रीलंका को हराया।
कौन है सबसे सफल टीम?
भारत एशिया कप की सबसे सफल टीम है और अब तक 8 बार खिताब जीत चुकी है। श्रीलंका ने 6 बार और पाकिस्तान ने 2 बार एशिया कप खिताब जीता है।
इस बार फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच होने के कारण क्रिकेट फैंस में खासा उत्साह है।
