लोकसभा में एंटी पेपर लीक संशोधन बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी

एंटी पेपर लीक संशोधन बिल पास

लोकसभा में जारी हंगामे के बीच एंटी पेपर लीक संशोधन बिल पारित कर दिया गया है। लंबी बहस और सत्ता पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी बहस के बाद यह विधेयक ध्वनि मत से पास हुआ। बिल पारित होने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही को 30 जुलाई सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

राहुल गांधी के बयान को लेकर सदन में हुआ हंगामा

एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर नोकझोंक देखने को मिली। इससे पहले विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान को लेकर संसद में काफी हंगामा हुआ। बहस के दौरान दोनों पक्षों के नेताओं ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए। विपक्ष ने परीक्षा व्यवस्था और छात्रों से जुड़े मुद्दों को उठाया, वहीं सरकार ने बिल को परीक्षा प्रणाली में सुधार की दिशा में अहम कदम बताया।

जितेंद्र सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में बिल पेश करते हुए विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इतने महत्वपूर्ण विधेयक पर सुझाव देने के बजाय विपक्ष राजनीति कर रहा है। जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता को दर्शाने वाले इस महत्वपूर्ण बिल पर रचनात्मक चर्चा होनी चाहिए थी, लेकिन विपक्ष का रवैया निराशाजनक रहा। उन्होंने राहुल गांधी के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि सदन में इस्तेमाल की गई भाषा संसदीय मर्यादा के अनुरूप नहीं थी।

read more : बार-बार टोके जाने पर नाराज हुए राहुल गांधी, बोले- “अगर आप चाहते हैं कि सिर्फ बीजेपी बोले, तो बैठ जाता हूं”

परीक्षा प्रणाली को मजबूत करने का दावा

सरकार की ओर से कहा गया कि एंटी पेपर लीक संशोधन बिल का उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं में होने वाली गड़बड़ियों को रोकना और परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी बनाना है। वहीं विपक्ष लगातार पेपर लीक मामलों और छात्रों की परेशानियों को लेकर सरकार से जवाब मांग रहा है। बिल पारित होने के बाद अब इस पर आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।

Youthwings