Amit Shah Bastar Visit: बस्तर पंडुम 2026 का आज भव्य समापन, अमित शाह रहेंगे मुख्य अतिथि; जगदलपुर में हाई अलर्ट

Amit Shah Bastar Visit: बस्तर अंचल की समृद्ध लोक-संस्कृति, जनजातीय परंपराओं और कला के महापर्व ‘बस्तर पंडुम 2026’ का आज जगदलपुर में भव्य समापन होने जा रहा है। लाल बाग मैदान में दोपहर 12 बजे आयोजित इस समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे।

समारोह में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा सहित कई मंत्री, सांसद और विधायक भी मौजूद रहेंगे। बस्तर पंडुम के जरिए पिछले एक महीने से जनजातीय संस्कृति, लोकनृत्य, पारंपरिक वाद्ययंत्र, हस्तशिल्प और खान-पान की झलक प्रस्तुत की जा रही थी, जिसका आज औपचारिक समापन होगा।

अमित शाह का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज अपने छत्तीसगढ़ दौरे के तीसरे दिन जगदलपुर पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार:

  • सुबह 10:50 बजे रायपुर के मेफेयर होटल से एयरपोर्ट के लिए रवाना
  • सुबह 11:00 बजे रायपुर एयरपोर्ट से जगदलपुर के लिए प्रस्थान
  • सुबह 11:55 बजे जगदलपुर एयरपोर्ट आगमन
  • दोपहर 12:10 बजे लाल बाग मैदान स्थित समापन समारोह स्थल पहुंचेंगे
  • दोपहर 2:15 बजे दंतेश्वरी एयरपोर्ट के लिए रवाना
  • दोपहर 2:30 बजे जगदलपुर से दिल्ली के लिए प्रस्थान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का शेड्यूल

  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी आज जगदलपुर दौरे पर रहेंगे।
  • सुबह 10:00 बजे मुख्यमंत्री निवास से निजी होटल के लिए रवाना
  • सुबह 11:00 बजे अमित शाह के साथ जगदलपुर के लिए प्रस्थान
  • दोपहर 12:05 बजे बस्तर पंडुम समापन समारोह में सहभागिता
  • दोपहर 3:25 बजे रायपुर के लिए रवाना
  • शाम 4:40 बजे मुख्यमंत्री निवास वापसी

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

समापन समारोह को लेकर जगदलपुर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन अलर्ट मोड पर है और कार्यक्रम स्थल के आसपास सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, कलाकारों और आम नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।

Youthwings