Ambikapur Murder News: अंबिकापुर में दिल दहला देने वाली वारदात, शराबी पिता ने 2 साल के मासूम बेटे को पटक-पटक कर मार डाला

Ambikapur Murder News

Ambikapur Murder News

Ambikapur Murder News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम करजी से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां नशे में धुत्त एक कलयुगी पिता ने अपने ही 2 वर्षीय बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। पत्नी से विवाद के बाद गुस्से में आए आरोपी ने मासूम को जमीन पर पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया।

पत्नी को फोन कर दी हत्या की जानकारी

पुलिस के अनुसार आरोपी पिता जुगलाल सिंह ने पहले जमकर शराब पी और फिर अपनी पत्नी विनीता सिंह को फोन कर कहा, “तेरे बेटे को पटक-पटक कर मार डाला।” यह सुनकर विनीता सदमे में आ गई। वह अपने मायके मैनपाट के रोपाखार में रह रही थी। पहली कॉल के बाद थोड़ी देर में फिर फोन आया और पुष्टि हुई कि उसका बेटा हर्षित अब इस दुनिया में नहीं रहा।

शादी के बाद शुरू हुआ विवाद

विनीता और जुगलाल की शादी 2022 में हुई थी। शुरुआती दिनों में सब ठीक था, लेकिन बाद में जुगलाल शराब का आदी हो गया और आए दिन पत्नी से मारपीट करने लगा। एक साल पहले विवाद बढ़ने पर विनीता अपने बेटे को लेकर मायके चली गई थी।

आरोपी पिता गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलते ही दरिमा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी जुगलाल को गिरफ्तार कर लिया। अंबिकापुर के सीएसपी राहुल बंसल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बेटे की हत्या का मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर सेंट्रल जेल अंबिकापुर भेज दिया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

इलाके में दहशत का माहौल

इस दर्दनाक घटना के बाद न केवल ग्राम करजी बल्कि पूरे सरगुजा इलाके में दहशत फैल गई है। लोग हैरान हैं कि एक पिता इतना निर्दयी कैसे हो सकता है कि अपने ही मासूम की जान ले ले। मृतक की मां और नाना ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसे सुनकर हर कोई सन्न रह गया।

Youthwings