Ajit Pawar Plane Pilot: अजित पवार के विमान की कमान संभालने वाली कैप्टन शांभवी पाठक कौन थीं? जानिए पूरा प्रोफेशनल सफर

Ajit Pawar Plane Pilot: महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती में बुधवार सुबह हुए भीषण विमान हादसे के बाद जिस नाम की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह है कैप्टन शांभवी पाठक। यह वही पायलट थीं, जिनके हाथों में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के निजी विमान की कमान थी। लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश हो गया, जिसमें अजित पवार समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई। इस हादसे की पुष्टि डीजीसीए (DGCA) द्वारा की गई है।

हादसे की सूचना मिलते ही अजित पवार का परिवार बारामती के लिए रवाना हो गया। जानकारी के अनुसार, सुप्रिया सुले भी तुरंत बारामती पहुंचीं। विमान में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के साथ एक PSO, एक अटेंडेंट और दो क्रू मेंबर (PIC और First Officer) सवार थे।

यह हादसा ऐसे समय हुआ, जब अजित पवार बारामती तालुका में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव प्रचार के तहत कई जनसभाओं को संबोधित करने वाले थे।

कौन थीं कैप्टन शांभवी पाठक?

बारामती विमान हादसे में पायलट के तौर पर सामने आया नाम कैप्टन शांभवी पाठक का है। हादसे का शिकार हुआ यह चार्टर्ड बिजनेस जेट लैंडिंग प्रक्रिया में था और उस समय विमान की कमान शांभवी पाठक के पास थी। एविएशन सेक्टर में उन्हें एक प्रशिक्षित, अनुशासित और होनहार पायलट के रूप में जाना जाता था।

भारत में शिक्षा, विदेश में ट्रेनिंग

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैप्टन शांभवी पाठक की शुरुआती पढ़ाई भारत में हुई। उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से एयरोनॉटिक्स और एविएशन साइंस में बीएससी की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने प्रोफेशनल पायलट बनने के लिए विदेश में उन्नत ट्रेनिंग लेने का निर्णय लिया।

न्यूजीलैंड में कमर्शियल पायलट ट्रेनिंग

शांभवी पाठक ने न्यूजीलैंड इंटरनेशनल कमर्शियल पायलट अकादमी से 2018–2019 के बीच फ्लाइंग ट्रेनिंग पूरी की। इसी दौरान उन्हें न्यूजीलैंड सिविल एविएशन अथॉरिटी से कमर्शियल पायलट लाइसेंस मिला।

भारत लौटने के बाद उन्होंने DGCA से कमर्शियल पायलट लाइसेंस प्राप्त किया और साथ ही Frozen ATPL भी पूरा किया, जो एयरलाइन पायलट बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण चरण माना जाता है।

इंस्ट्रक्टर से बिजनेस जेट पायलट तक

कैप्टन शांभवी पाठक ने असिस्टेंट फ्लाइट इंस्ट्रक्टर के रूप में भी काम किया, जहां उन्होंने ट्रेनी पायलटों को उड़ान की ट्रेनिंग दी। उन्होंने SpiceJet से AVSEC (Aviation Security) ट्रेनिंग ली थी और A320 एयरक्राफ्ट ओरिएंटेशन भी पूरा किया था।

अगस्त 2022 से वह VSR Ventures Pvt Ltd में फुल-टाइम First Officer के रूप में कार्यरत थीं और Learjet 45 जैसे हाई-परफॉर्मेंस बिजनेस जेट उड़ाने की जिम्मेदारी संभाल रही थीं, जिसका उपयोग आमतौर पर VIP यात्राओं के लिए किया जाता है।

Youthwings