Air India Flight Technical Fault: कोच्चि से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट कैंसिल, टेकऑफ से पहले आई तकनीकी खराबी

Air India Flight Technical Fault

Air India Flight Technical Fault

कोच्चि। Air India Flight Technical Fault: एयर इंडिया की एक और फ्लाइट में तकनीकी खराबी सामने आने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। रविवार देर रात कोच्चि से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट AI 504 टेकऑफ से कुछ समय पहले ही रनवे पर रोक दी गई। बताया गया कि विमान में तकनीकी खराबी की सूचना पायलट ने दी, जिसके बाद यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उड़ान रद्द कर दी गई। इस फ्लाइट में दो सांसद भी मौजूद थे।

टेकऑफ से पहले रोक दी गई उड़ान

जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया की फ्लाइट AI 504 रनवे पर टेकऑफ के लिए तैयार थी। तभी पायलट ने विमान में दिक्कत महसूस की और तुरंत एटीसी से संपर्क कर टेकऑफ रोक दिया। इसके बाद विमान को वापस रखरखाव जांच के लिए ले जाया गया। एयर इंडिया ने बयान जारी कर बताया कि क्रू ने प्रोटोकॉल के तहत फैसला लेते हुए उड़ान नहीं भरी और यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई। यात्रियों को वैकल्पिक फ्लाइट से भेजने की व्यवस्था की गई।

सांसदों ने साझा किया अनुभव

इस विमान में कांग्रेस सांसद हिबी ईडन और राज्यसभा सांसद जेबी मथर भी सवार थे। हिबी ईडन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्हें ऐसा लगा जैसे विमान रनवे पर फिसल गया हो। उन्होंने बताया कि देर रात 2:30 बजे दूसरी फ्लाइट से यात्रियों को दिल्ली भेजा गया। वहीं, सांसद जेबी मथर ने कहा कि पायलट ने खुद घोषणा की कि विमान यात्रा के लिए सुरक्षित नहीं है, इसलिए सभी यात्रियों को दूसरे विमान में शिफ्ट किया गया।

लगातार सामने आ रही तकनीकी खराबियां

गौरतलब है कि इससे पहले शनिवार को भी एयर इंडिया की मिलान-दिल्ली फ्लाइट टेकऑफ से पहले तकनीकी खराबी के कारण कैंसिल कर दी गई थी। उस समय भी रखरखाव से जुड़ी समस्या और क्रू का ड्यूटी समय पूरा होने के कारण उड़ान को असुरक्षित मानते हुए कैंसिल किया गया। एयरलाइन ने यात्रियों से असुविधा के लिए माफी भी मांगी थी। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने एयर इंडिया की सुरक्षा व्यवस्था और रखरखाव पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Youthwings