अग्निवीर भर्ती 2027: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 1 अप्रैल तक करें ऑनलाइन आवेदन

अग्निवीर भर्ती 2027

अग्निवीर भर्ती 2027

भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। छत्तीसगढ़ के हजारों युवा लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे थे। इस बार राज्य को अनुमानित 1100 से 1300 पद मिलने की संभावना है, जिससे युवाओं के चयन की उम्मीदें और मजबूत हुई हैं।

1 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन

इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। समय रहते आवेदन करना आवश्यक है।

जुलाई-अगस्त में होगी CEE परीक्षा

अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) का आयोजन जुलाई-अगस्त 2026 में किया जाएगा।
CEE परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को आगे शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) और मेडिकल जांच की प्रक्रिया से गुजरना होगा।

छत्तीसगढ़ से लगातार बढ़ रहा पंजीकरण

पिछले कुछ वर्षों में छत्तीसगढ़ के युवाओं में अग्निवीर भर्ती को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया है। आंकड़े इस बढ़ते रुझान को स्पष्ट करते हैं—

2023-24: 14,153 पंजीयन | 895 पद

2024-25: 19,355 पंजीयन | 731 पद

2025-26: 28,547 पंजीयन

2026-27: अनुमानित 1100–1300 पद

इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि सेना में अवसरों के साथ-साथ युवाओं की भागीदारी भी लगातार बढ़ रही है।

 इस बार अग्निवीर भर्ती क्यों है खास

इस वर्ष न केवल पंजीकरण संख्या में बढ़ोतरी की उम्मीद है, बल्कि छत्तीसगढ़ के युवा फिजिकल और लिखित तैयारी में भी अधिक सक्रिय नजर आ रहे हैं। भारतीय सेना द्वारा भर्ती प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी, डिजिटल और निष्पक्ष बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है, जिससे योग्य उम्मीदवारों को बेहतर अवसर मिल सके।

 

 

Youthwings