प्रशासनिक फेरबदल, 16 राजस्व निरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी

CG Transfer News

CG Transfer News

सरगुजा: जिले में प्रशासनिक कार्यक्षमता बढ़ाने और राजस्व व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले में पदस्थ 16 राजस्व निरीक्षकों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता एवं छत्तीसगढ़ भू-अभिलेख नियमावली के अंतर्गत लोकहित में जारी किया गया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

जारी आदेश के अनुसार कई राजस्व निरीक्षकों को एक अनुभाग से दूसरे अनुभाग में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। विश्वनाथ तिवारी को अंबिकापुर-3 से लखनपुर, रामकुमार राम को अंबिकापुर-4 से रघुनाथपुर (धौरपुर), संजय सिंह को अंबिकापुर-5 से उदयपुर और धर्मेन्द्र कुमार सिंह को अंबिकापुर-6 से बतौली स्थानांतरित किया गया है। वहीं सबल साय एक्का को धौरपुर से अंबिकापुर-3 और विकास कुमार सोनपाकर को उदयपुर से अंबिकापुर-4 भेजा गया है।

इसके अलावा राज बहादुर सिंह को खम्हरिया (उदयपुर) से नजूल शाखा, संजय कुमार सिंह को लखनपुर से अंबिकापुर-5 तथा धर्मेन्द्र कुमार सिंह को सलका (लखनपुर) से अंबिकापुर-6 पदस्थ किया गया है। छय कुमार पैंकरा, शिवपूजन तिवारी सहित कई अधिकारियों को नजूल शाखा में जिम्मेदारी दी गई है, जबकि रामदेव यादव, सरयू राम पैंकरा, आशीष गुहा और विजय कुमार श्रीवास्तव को विभिन्न राजस्व निरीक्षण मंडलों में नई तैनाती मिली है। वहीं सत्येन्द्र कुमार मिश्रा को डायवर्सन शाखा से पेटला (सीतापुर) स्थानांतरित किया गया है।

कलेक्टर अजीत वसंत ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे शीघ्र अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें और जिले में राजस्व कार्यों का सुचारू, पारदर्शी और प्रभावी संचालन सुनिश्चित करें।

read more : सावधान! होली को बेरंग न कर दें कैमिकल रंग, बढ़ सकता है एलर्जी का खतरा

Youthwings