ACB की बड़ी कार्रवाई: पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के क्लर्क को रिश्वत लेते दबोचा

रायपुर : छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में प्रशासनिक विभाग में तैनात क्लर्क दीपक वर्मा को रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। क्लर्क ने विश्वविद्यालय के रिटायर्ड क्लर्क से पेंशन प्रकरण जल्दी निपटाने के लिए 50 हजार रुपये रिश्वत के तौर पर मांगे थे। कार्रवाई के दौरान क्लर्क के पास से 30 हजार रुपये बरामद हुए हैं।

प्रभारी तहसीलदार को भी रिश्वत लेते पकड़ा गया

इसी क्रम में कोंडागांव के प्रभारी नयाब तहसीलदार दिनेश सिंह ठाकुर को भी एसीबी ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 15 हजार रुपये जब्त किए गए हैं। इस मामले में प्रभारी तहसीलदार के खिलाफ आधिकारिक रूप से केस दर्ज कर लिया गया है।

जगदलपुर में नयाब तहसीलदार से 25 हजार रुपये की रिश्वत मांग

जगदलपुर की टीम ने नयाब तहसीलदार के डीएनके आवास पर कार्रवाई करते हुए प्रार्थी की जमीन पर कब्जा हटाने के लिए 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का खुलासा किया। प्रार्थी ने पहले 10 हजार रुपये भुगतान किए थे। बाकी 15 हजार रुपये की किस्त लेने के दौरान एसीबी ने नयाब तहसीलदार को गिरफ्तार कर लिया।

Youthwings