SS फार्म्स में होनी थी स्ट्रेंजर्स पार्टी: गृह निर्माण मंडल के रिटायर्ड EE की है प्रापर्टी, फार्म हाउस मालिक सहित 7 गिरफ्तार

SS फार्म्स

SS फार्म्स

रायपुर में एक विवादास्पद स्ट्रेंजर्स हाउस-पूल पार्टी को लेकर मामला गरमा गया है। यह पार्टी रायपुर के भाठागांव स्थित लक्ज़री SS फार्म हाउस में आयोजित होने वाली थी, जिसे लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

पार्टी के आयोजन से पहले ही पुलिस ने फार्म हाउस मालिक सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सोशल मीडिया पर “APARICHIT CLUB PRESENT – Raipur’s Biggest Strangers House/Pool Party” के नाम से इसका प्रचार कर रहे थे।

फार्म हाउस मालिक भी गिरफ्त में

इस मामले में फार्म हाउस के मालिक संतोष गुप्ता को भी गिरफ्तार किया गया है। गुप्ता छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता (EE) हैं। पुलिस ने बताया कि पार्टी आयोजन के पीछे एक संगठित समूह काम कर रहा था, जिसमें आयोजक, सोशल मीडिया प्रमोटर और डिजिटल प्रचारक शामिल थे।

21 सितंबर को होनी थी पार्टी

यह पार्टी 21 सितंबर को शाम 4 बजे से देर रात तक व्हीआईपी रोड स्थित किसी पब या फार्म हाउस में आयोजित की जानी थी। पुलिस को इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल पोस्टर्स और प्रचार सामग्री के ज़रिए मिली।

जिसके बाद सायबर सेल की मदद से मोबाइल नंबरों और डिजिटल फुटप्रिंट्स की जांच की गई, और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने लिया स्वतः संज्ञान

पुलिस ने इस मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए अपरिचित क्लब और अन्य आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज किया। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि आयोजन में अनुचित गतिविधियों की आशंका थी, जिस पर पुलिस नजर बनाए हुए थी।

Youthwings