FIR against Rahul Gandhi: राहुल गांधी पर FIR, पीएम मोदी को लेकर अपशब्द बोलने पर मामला दर्ज

FIR against Rahul Gandhi

FIR against Rahul Gandhi

पटना | FIR against Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान थाना में उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है। यह मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक शब्दों के इस्तेमाल को लेकर दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि दरभंगा में कांग्रेस की वोट अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गांधी मंच से लगातार अपशब्द बोल रहे थे, जो बेहद अशोभनीय है।

बीजेपी का तीखा विरोध

इस घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पटना के कोतवाली थाना में बीजेपी नेताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पार्टी का आरोप है कि राहुल गांधी मंच से प्रधानमंत्री के खिलाफ लोगों को गाली दिलवा रहे थे, जो न केवल असंवैधानिक है बल्कि प्रधानमंत्री पद की गरिमा का भी अपमान है।

बीजेपी की ओर से पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल थाने पहुंचा, जिसमें प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष अनामिका पासवान, मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल और प्रभात मालाकार मौजूद रहे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबित पात्रा का हमला

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह रवैया 2012-13 से देखा जा रहा है जब पीएम मोदी को एक संभावित नेता के तौर पर उभरते देखा गया था। पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी और मणिशंकर अय्यर की राजनीति में कोई अंतर नहीं है और अब राहुल खुद कांग्रेस के ‘नए अय्यर’ बन गए हैं।

‘गली वाली पार्टी’ वाला बयान

पात्रा ने आगे कहा कि कांग्रेस जो खुद को कभी स्वतंत्रता संग्राम से जोड़ती थी, आज उसी पार्टी के नेता प्रधानमंत्री की दिवंगत मां को भी निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि 100 वर्ष की आयु में दिवंगत हुईं पीएम मोदी की मां के खिलाफ अपशब्द कहना बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कांग्रेस को ‘गली वाली पार्टी’ करार देते हुए कहा कि राहुल गांधी और उनका परिवार सत्ता पाने में असफल होकर अब लोकतांत्रिक रूप से चुने गए प्रधानमंत्री को गाली देने का काम कर रहे हैं।

भाजपा नेताओं का मानना है कि बिहार की जनता इस घटना को देख रही है और चुनाव में इसका जवाब देगी।

Youthwings