CM Sai Japan Visit: टोक्यो के ‘लिटिल इंडिया’ पहुंचे मुख्यमंत्री साय, गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दिया शांति-संदेश
CM Vishnu Deo Sai Japan Visit update
रायपुर। CM Sai Japan Visit: जापान दौरे पर गए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज टोक्यो स्थित ‘लिटिल इंडिया’ पहुँचे, जहां उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी का शांति, अहिंसा और सद्भाव का अमर संदेश केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
मुख्यमंत्री साय ने आगे कहा कि टोक्यो में स्थित गांधी जी की यह प्रतिमा भारत-जापान मैत्री और सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक है। यह स्थान न सिर्फ भारतीय मूल के लोगों के लिए गौरव का विषय है, बल्कि जापानी समाज को भी भारत की महान परंपराओं और जीवन मूल्यों से जोड़ता है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ भारतीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य भी मौजूद रहे।
