नालंदा परिसर में हस्तलिखित निबंध प्रतियोगिता, जानिए कैसे लें भाग
रायपुर। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के निर्देशानुसार नालंदा परिसर प्रबंधन सोसायटी, रायपुर द्वारा “मैं और मेरा छत्तीसगढ़ 2047” विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में नालंदा परिसर, सेन्ट्रल लाइब्रेरी एवं तक्षशिला लाइब्रेरी के सदस्य भाग ले सकते हैं।
हस्तलिखित निबंध ही होंगे मान्य
इस निबंध प्रतियोगिता का मूल उद्देश्य छत्तीसगढ़ राज्य के भविष्य, विकास, सहित विभिन्न आयामों, रचनात्मक गतिविधियों के सोंच को आकार देना है। निबंध अधिकतम 750 शब्दों में हिन्दी, छत्तीसगढ़ी अथवा अंग्रेज़ी में लिखे जा सकते हैं। इस प्रतियोगिता में केवल हस्तलिखित निबंध ही मान्य होंगे,कंप्युटर अथवा मोबाइल से टाइप किए गए निबंधों को मान्य नहीं किया जाएगा।
निबंध जमा करने की निर्धारित अंतिम तिथि
31 अगस्त 2025, सायं 5:30 बजे तक प्रतिभागी अपना निबंध बंद लिफाफे में नालंदा परिसर,सेन्ट्रल लाइब्रेरी,तक्षशिला लाइब्रेरी में जमा कर सकते हैं। निबंध के अंत में प्रतिभागी का नाम, लाइब्रेरी आईडी क्रमांक एवं मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से प्रविष्ट करना होगा । सभी शामिल प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। ‘नालंदा परिसर प्रबंधन सोसायटी’ के द्वारा प्रतियोगिता संबंधी नियम व निर्णय को अंतिम और सर्वमान्य माना जाएगा।
नालंदा परिसर प्रबंधन सोसायटी के नोडल अधिकारी केदार पटेल ने बताया कि लाइब्रेरी के युवाओं को अपनी विरासत, संस्कृति एवं राज्य के वर्तमान परिदृश्य के साथ-साथ भविष्य के लक्ष्य व चुनौतियों के प्रसंगों से रचनात्मक स्वरूप से जोड़ने का प्रयास इस प्रतियोगिता के माध्यम से होगा । केदार पटेल ने इस अवसर का अधिक लाभ उठाने सदस्यों से आग्रह किया है।
