कश्मीरी पंडित मर्डर केस: 35 साल पुराना केस फिर खुला.. यासीन मलिक के घर छापा

श्रीनगर। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने मंगलवार को 1990 में हुई कश्मीरी पंडित नर्स सरला भट्ट की हत्या के मामले में श्रीनगर में आठ स्थानों पर छापेमारी की। यह पहली बार है जब इस 35 साल पुराने केस में SIA ने रेड की है।

क्यों हो रही है कार्रवाई
यह मामला उस दौर का है जब 1990 के शुरुआती वर्षों में कश्मीरी पंडितों पर हमलों की कई घटनाएं हुई थीं। उपराज्यपाल प्रशासन ने हाल ही में इन पुराने मामलों को फिर से खोलने का निर्णय लिया था। इसी के तहत SIA ने यह कार्रवाई शुरू की है।

किन पर पड़ी रेड
छापेमारी के दायरे में जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (JKLF) के पूर्व प्रमुख यासीन मलिक का श्रीनगर के मैसूमा इलाके स्थित आवास भी शामिल है।
इसके अलावा जिनके ठिकानों पर रेड हुई, उनमें शामिल हैं:

  • जावेद नलका
  • पीर नूर उल हक शाह (उर्फ एयर मार्शल)
  • अब्दुल हमीद शेख
  • बशीर अहमद गोजरी
  • फिरोज अहमद खान
  • गुलाम मोहम्मद टपलू

हत्या की वारदात
रिपोर्ट्स के अनुसार, नर्स सरला भट्ट का अपहरण 1990 के दशक की शुरुआत में शेर-ए-कश्मीर इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के हॉस्टल से किया गया था। अगले दिन श्रीनगर के सौरा इलाके से उनकी गोलियों से छलनी लाश बरामद हुई थी।

जांच का सफर
शुरुआत में यह मामला निगीन पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ था, जिसे बाद में SIA को ट्रांसफर कर दिया गया। मंगलवार की छापेमारी में एजेंसी ने संबंधित ठिकानों से दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जुटाए हैं।

यह कार्रवाई घाटी में 1990 के दशक की हिंसा से जुड़े मामलों में नई जांच का संकेत मानी जा रही है।

Youthwings