WCL सेमीफाइनल: भारत ने पाकिस्तान के साथ मैच खेलने से किया इनकार, स्पॉन्सर ने भी वापस खींचा समर्थन, आज का मैच रद्द

WCL सेमीफाइनल: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) में भारत चैंपियंस टीम ने बड़ा फैसला लेते हुए पाकिस्तान चैंपियंस के खिलाफ सेमीफाइनल मैच खेलने से इनकार कर दिया है। यह मुकाबला गुरुवार को खेला जाना था, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने पहले ही इस मैच में हिस्सा लेने से मना कर दिया।

पहले भी लीग मैच हो चुका था रद्द

यह विरोध कोई नया नहीं है। इससे पहले लीग स्टेज में भी भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच खिलाड़ियों और प्रायोजक के विरोध के चलते रद्द कर दिया गया था। उस समय भी खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने को लेकर आपत्ति जताई थी।

EaseMyTrip ने भी जताई नाराज़गी

इस मामले में टूर्नामेंट की प्रमुख स्पॉन्सर EaseMyTrip ने भी कड़ा कदम उठाते हुए खुद को टूर्नामेंट से अलग कर लिया है। कंपनी ने अपने बयान में कहा:“हम उस देश के साथ किसी भी तरह का जुड़ाव नहीं चाहते जो आतंकवाद को बढ़ावा देता हो।”

धवन और रैना ने भी लिया सख्त रुख

पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन और सुरेश रैना ने भी पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार किया है। धवन पहले ही इस मुद्दे पर अपना विरोध दर्ज करा चुके थे।

भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर बनाया था स्थान

भारत चैंपियंस ने मंगलवार को वेस्टइंडीज चैंपियंस को 13.2 ओवर में हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। इसके बाद उनका सामना पाकिस्तान से होना था, जो अब नहीं हो पाएगा।

Youthwings