NSA के तहत सख्त कार्रवाई की तैयारी: प्रदेश में कलेक्टरों को मिले विशेष अधिकार

रायपुर। प्रदेश सरकार ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के अंतर्गत कार्रवाई के अधिकारों का विस्तार किया है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों को अब 30 सितंबर 2025 तक NSA के तहत कार्रवाई करने के विशेष अधिकार प्रदान किए गए हैं।

यह आदेश उन तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दिया गया है, जो सांप्रदायिक सौहार्द्र और सामाजिक मेल-मिलाप को बाधित करने की कोशिश करते हैं। आदेश को आधिकारिक रूप से राजपत्र में प्रकाशित कर दिया गया है, जिससे इसे पूरी कानूनी वैधता प्राप्त हो गई है।

Youthwings