CG Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 निरीक्षकों का तबादला, कई थाना प्रभारी बदले गए
CG Police Transfer
रायपुर। CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर से बड़े पैमाने पर तबादला आदेश जारी किया गया है। पुलिस मुख्यालय से 15 निरीक्षकों (Inspectors) के तबादले किए गए हैं। यह तबादले प्रशासनिक आवश्यकताओं और कार्य दक्षता के आधार पर किए गए हैं। इस संबंध में आदेश राज्य के पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम द्वारा जारी किया गया है।
कई थाना प्रभारियों का हुआ तबादला
जारी आदेश के अनुसार राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाने के प्रभारी का तबादला कबीरधाम जिले में किया गया है। वहीं हाल ही में सुकमा में हुए IED ब्लास्ट में घायल इंस्पेक्टर सोनल ग्वाला को सुकमा से बेमेतरा स्थानांतरित किया गया है।
सूत्रों के मुताबिक तबादले का मुख्य उद्देश्य थानों की कार्यशैली में नयापन लाना और प्रशासनिक संतुलन बनाए रखना है।
तबादले की प्रमुख बातें:
-
15 निरीक्षकों को एक साथ इधर से उधर किया गया है।
-
जिन थाना प्रभारियों को बदला गया है, उनमें नक्सल प्रभावित जिलों से लेकर शहरी थाना क्षेत्रों तक के अधिकारी शामिल हैं।
-
आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं और सभी निरीक्षकों को जल्द से जल्द नई जगह पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
देखें तबादला सूची

