राजधानी में हाई अलर्ट: विरोध प्रदर्शन के चलते दिल्ली में 45 मेट्रो स्टेशन बंद, जंतर-मंतर के 4 किमी दायरे में इंटरनेट ठप
नई दिल्ली। शनिवार को राजधानी में प्रस्तावित बड़े विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं। शहर के संवेदनशील इलाकों में दिल्ली पुलिस (delhi news) के साथ-साथ अर्धसैनिक बलों के हजारों जवानों को तैनात कर कई क्षेत्रों को पूरी तरह छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
राजधानी के लगभग 45 मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है और दिल्ली आने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जंतर-मंतर के आसपास के 4 किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं।
नई दिल्ली के रास्तों पर सख्त पहरा, बैरिकेड्स लगाकर चेकिंग
नई दिल्ली (delhi news) क्षेत्र में मंडी हाउस से लेकर जंतर-मंतर की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर कड़ा सुरक्षा पहरा लगाया गया है। मंडी हाउस की ओर जाने वाली फिरोज शाह रोड पर बैरिकेड्स लगाकर वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है और केवल जांच के बाद ही आगे बढ़ने की अनुमति दी जा रही है।
वहीं, जनपथ गोल चक्कर पर भारी पुलिस बल मुस्तैद है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के दिल्ली स्थित आवास के बाहर भी सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाते हुए सीआईएसएफ (CISF) के अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।
30 रास्तों पर ट्रैफिक प्रभावित, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
दिल्ली (delhi news) ट्रैफिक पुलिस ने करीब 30 ऐसे प्रमुख रास्तों को चिह्नित किया है जहां यातायात का आवागमन बाधित हो सकता है। शनिवार सुबह 6 बजे से ही स्थिति के अनुसार यातायात डायवर्जन लागू किया जा रहा है।
ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि वे नई दिल्ली या मध्य दिल्ली के रास्तों से होते हुए रेलवे स्टेशनों, अंतरराज्यीय बस अड्डों (ISBT) या हवाई अड्डे की यात्रा कर रहे हैं, तो जाम की संभावना को देखते हुए पर्याप्त अतिरिक्त समय लेकर निकलें।
सीमाओं पर बीएसएफ और पुलिस मुस्तैद, टिकरी पर हालात सामान्य
राजधानी (delhi news) से सटी अंतरराज्यीय सीमाओं पर भी सुरक्षा घेरा मजबूत किया गया है। दिल्ली-नोएडा बॉर्डर और दिल्ली-गाजियाबाद के बीच लोनी गोल चक्कर पर पुलिस के साथ सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान तैनात किए गए हैं और बैरिकेड्स लगाकर हर गाड़ी की गहन चेकिंग की जा रही है।
दूसरी ओर, टिकरी बॉर्डर पर फिलहाल वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी है और वहां जाम की स्थिति नहीं है, हालांकि एहतियात के तौर पर वहां भी पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की अतिरिक्त टुकड़ियां पहुंच रही हैं।
