रेलवे में 2008 अप्रेंटिस की भर्ती, 10वीं-ITI वालों के लिए मौका; परीक्षा नहीं होगी

रेलवे

रेलवे में अप्रेंटिस प्रशिक्षण का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए आवेदन का रास्ता खुलने वाला है। उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR) के रेलवे रिक्रूटमेंट सेल, जयपुर ने वर्ष 2026-27 के लिए 2,008 Act Apprentice Training Slots की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 7 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 6 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे तक फॉर्म भर सकेंगे।

यह भर्ती Apprentices Act, 1961 के तहत विभिन्न रेलवे यूनिट और वर्कशॉप में प्रशिक्षण के लिए है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और उम्मीदवारों को संबंधित वेबसाइट के जरिए फॉर्म जमा करना होगा।

2,008 स्लॉट किन यूनिट में?

RRC NWR Apprentice Recruitment 2026 में उत्तर पश्चिम रेलवे की अलग-अलग यूनिट के लिए स्लॉट निर्धारित किए गए हैं।

DRM Office Ajmer: 500
DRM Office Bikaner: 524
DRM Office Jaipur: 580
DRM Office Jodhpur: 134
B.T.C. Carriage Ajmer: 101
B.T.C. Loco Ajmer: 69
Carriage Workshop Bikaner: 33
Carriage Workshop Jodhpur: 67

इन सभी को मिलाकर कुल 2,008 अप्रेंटिस प्रशिक्षण स्लॉट हैं।

किन ट्रेड में प्रशिक्षण का मौका?

अलग-अलग यूनिट में कई तकनीकी ट्रेड के लिए अप्रेंटिस प्रशिक्षण दिया जाएगा। इनमें Fitter, Electrician, Diesel Mechanic, Welder, Carpenter, Electronics Mechanic और Computer Operator and Programming Assistant (COPA) समेत अन्य संबंधित ट्रेड शामिल हैं। उम्मीदवारों को आवेदन करते समय उपलब्ध यूनिट और ट्रेड का चयन नोटिफिकेशन में दिए नियमों के अनुसार करना होगा।

10वीं और ITI पास अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना जरूरी है। इसके साथ संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT से जारी National Trade Certificate (NTC) होना चाहिए। जिन अभ्यर्थियों की आवश्यक अंतिम परीक्षा का परिणाम आवेदन की अंतिम तारीख तक जारी नहीं हुआ है, वे पात्र नहीं होंगे।

उम्र कितनी होनी चाहिए?

उम्मीदवार की उम्र 6 नवंबर 2026 को 15 वर्ष पूरी और 24 वर्ष से कम होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

SC/ST: 5 वर्ष
OBC: 3 वर्ष
PwBD: 10 वर्ष

अन्य श्रेणियों के लिए आयु में छूट संबंधित नियमों के अनुसार लागू होगी।

बिना लिखित परीक्षा बनेगी मेरिट

RRC NWR Apprentice Recruitment की खास बात यह है कि चयन के लिए अलग से लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों की मेरिट 10वीं और संबंधित ITI ट्रेड में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के साधारण औसत के आधार पर तैयार की जाएगी। मेरिट सूची यूनिट/डिवीजन, ट्रेड और समुदाय के आधार पर तैयार की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को आगे दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा की प्रक्रिया से गुजरना होगा।

आवेदन शुल्क कितना है?

आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। हालांकि SC, ST, PwBD और महिला उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।

RRC NWR Apprentice 2026 के लिए ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार उत्तर पश्चिम रेलवे की भर्ती वेबसाइट rrcjaipur.in के जरिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के दौरान अभ्यर्थी को अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, ITI ट्रेड और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी दर्ज करनी होगी। फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी विवरण अच्छी तरह जांचना जरूरी है।

Youthwings