उड़ी सेक्टर में पुरानी माइन में धमाका, सेना के दो जवान घायल

Uri mine blast army jawan injured

8 राष्ट्रीय राइफल्स के जवान गश्त के दौरान चपेट में आए, घायलों को एयरलिफ्ट कर बेस अस्पताल पहुंचाया गया

 

 

 

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास एक पुरानी माइन में अचानक धमाका हो गया। इस हादसे में सेना के दो जवान घायल हो गए। घटना 12 इन्फैंट्री ब्रिगेड के तहत 8 राष्ट्रीय राइफल्स की ‘अपर गढ़ फॉरवर्ड पोस्ट’ के पास हुई।

 

कैसे हुआ हादसा?

मंगलवार को जब जवान अपनी नियमित गश्त और ड्यूटी पर थे, तभी अचानक एक पुरानी माइन में जोरदार विस्फोट हो गया । धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में उसकी आवाज सुनी गई। यह क्षेत्र कमलकोट सब-सेक्टर में आता है और बेहद संवेदनशील माना जाता है।

 

घायल जवान कौन हैं?

घायल सैनिकों की पहचान दफादार विजय कुमार (42) और नायक शरणपा अंगारी (28) के रूप में हुई है । दोनों 8 राष्ट्रीय राइफल्स में सेवारत हैं। घटना के तुरंत बाद जवानों को रेस्क्यू कर एयरलिफ्ट किया गया और श्रीनगर के बादामीबाग स्थित सेना के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया ।

 

 क्या हो रही है कार्रवाई?

सेना के अधिकारी घायल जवानों की हालत पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं । माइन धमाके की वजहों का पता लगाया जा रहा है। यह जांच की जा रही है कि यह महज एक एक्सीडेंट था या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

 

 

Read more- 

Srinagar Police Station Blast: श्रीनगर थाने में जब्त विस्फोटक के सैंपलिंग के दौरान बड़ा धमाका, 9 की मौत, 32 घायल

 

 

Youthwings