रायपुर के अंबेडकर अस्पताल के ओटी में एसी ब्लास्ट से आग, मरीजों को ग्रिल काटकर बाहर निकाला, जांच के आदेश

Raipur Ambedkar hospital fire AC blast

तीसरी मंजिल के ऑपरेशन थिएटर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, डॉक्टर-मरीज सुरक्षित, स्वास्थ्य मंत्री ने मामले की जांच के दिए निर्देश

 

 

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तीसरी मंजिल के ऑपरेशन थिएटर (OT) में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से एसी में ब्लास्ट हो गया, जिससे आग लगी ।

 

घटना का विवरण

अस्पताल के तीसरे और चौथे फ्लोर पर ट्रॉमा सेंटर के OT वार्ड में आग फैल गई । आग लगने के बाद अस्पताल में चारों तरफ धुआं फैल गया । घटना के समय डॉक्टर मरीजों के ऑपरेशन की तैयारी कर रहे थे, और मरीज, डॉक्टर व नर्स का स्टाफ मौजूद था ।

 

बचाव कार्य

सूचना मिलने के बाद तुरंत फायर ब्रिगेड और SDRF की टीम मौके पर पहुंची । आग लगने के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया। डॉक्टरों और मरीजों को खिड़कियां तोड़कर और लोहे की ग्रिल काटकर बाहर निकाला गया ।

 

प्रशासन की कार्रवाई

घटना की जानकारी लगते ही प्रशासनिक अमला और पुलिस टीम अस्पताल पहुंची । प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया । उन्होंने कहा कि मामले की कमेटी बनाकर जांच की जाएगी ।

 

अस्पताल की सुरक्षा पर उठे सवाल

गनीमत रही कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई । हालांकि, इस घटना के बाद कई अहम सवाल उठ रहे हैं – आग लगने के बाद अलार्म क्यों नहीं बजा? फायर स्प्रिंकलर क्यों चालू नहीं हुए? क्या सरकारी अस्पताल में फायर सेफ्टी उपकरणों का मासिक रखरखाव नहीं होता?

 

Read more- 

भाजपा को बड़ा झटका: 111 नेताओं-कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा

 

 

Youthwings