Surguja Minor Girl Rape Case: सरगुजा में शर्मसार हुई इंसानियत, उपसरपंच के पति ने 7वीं की आदिवासी छात्रा से की दरिंदगी

Surguja Minor Girl Rape Case

Surguja Minor Girl Rape Case: काम के बहाने घर बुलाकर 15 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार; परिजनों ने ग्रामीणों संग कोतवाली थाने का किया घेराव, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

Surguja Minor Girl Rape Case: सरगुजा से रूह कंपा देने वाली वारदात! मदद और शादी के खर्च का झांसा देकर जिस उपसरपंच पति पर भरोसा किया, उसी ने मासूम छात्रा की जिंदगी तबाह कर दी। जब सच सामने आया तो लाखों की रिश्वत और जान से मारने की धमकी देकर जुबान बंद करने की कोशिश हुई… जानिए इस खौफनाक मामले की पूरी सच्चाई!

Surguja Minor Girl Rape Case: सरगुजा में नाबालिग छात्रा के साथ हैवानियत, उपसरपंच पति पर आरोप

Surguja Minor Girl Rape Case: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से इंसानियत और रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के भफौली गांव में एक 15 वर्षीय नाबालिग आदिवासी छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। हैवानियत की हदें पार करने वाला आरोपी कोई और नहीं, बल्कि गांव की उपसरपंच का पति तरुण है।

इस वारदात के बाद आरोपी ने मामले को रफा-दफा करने के लिए पीड़िता के परिवार को लाखों रुपये का लालच दिया और शिकायत दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

शादी का खर्च उठाने का झांसा देकर कराया जाता था काम

पीड़ित परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, 7वीं कक्षा में पढ़ने वाली 15 साल की मासूम छात्रा से आरोपी तरुण के घर का कामकाज कराया जाता था। इसके बदले आरोपी ने परिजनों को भरोसा दिलाया था कि वह आगे चलकर बच्ची की शादी का पूरा खर्च उठाएगा। मासूम के परिजन इस झांसे में आ गए और बच्ची को उसके घर काम करने भेजते थे।

20 जुलाई को दिया वारदात को अंजाम

बताया जा रहा है कि बीत 20 जुलाई को जब पीड़िता हमेशा की तरह उपसरपंच के घर काम करने पहुंची, तो आरोपी तरुण ने अकेलेपन का फायदा उठाकर उसके साथ दरिंदगी की। घटना के बाद बदहवास हालत में घर पहुंची मासूम ने परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई, जिसे सुनकर पूरे परिवार के होश उड़ गए।

Surguja Minor Girl Rape Case

लाखों रुपये की पेशकश और जान से मारने की धमकी

जब पीड़िता के परिजनों ने इस घिनौनी करतूत का विरोध किया और पुलिस में जाने की बात कही, तो आरोपी उपसरपंच पति ने मामले को दबाने की पूरी कोशिश की। आरोपी ने परिजनों को पुलिस थाने न जाने के एवज में लाखों रुपये की रिश्वत देने की पेशकश की। जब परिजनों ने पैसे लेने से इनकार कर दिया, तो आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकियां देना शुरू कर दिया।

ग्रामीणों में भारी आक्रोश, कोतवाली थाने में FIR दर्ज

आरोपी की दबंगई और इस हैवानियत की खबर जैसे ही गांव में फैली, ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार के समर्थन में आगे आए और उन्हें साथ लेकर कोतवाली थाने पहुंचे।

पुलिस ने पीड़ित परिजनों और ग्रामीणों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। अब देखना यह होगा कि मासूम छात्रा को न्याय दिलाने के लिए सरगुजा की कोतवाली पुलिस आरोपी तरुण को कब तक गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजती है।

यह भी पढ़ें: Raipur Murder News: रायपुर में खौफनाक वारदातें! युवक की हत्या से सनसनी, जेठ ने हंसिया से महिला का गला रेता

Raipur Murder News: रायपुर में खौफनाक वारदातें! युवक की हत्या से सनसनी, जेठ ने हंसिया से महिला का गला रेता

Youthwings