बैंकिंग सेक्टर में सुनहरा अवसर : Union Bank में ₹1.56 लाख तक मिलेगा वेतन; तुरंत करें आवेदन
नई दिल्ली। सरकारी बैंक में करियर बनाने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती 2026 के तहत कुल 395 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और योग्य अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत बैंक विभिन्न स्तरों पर अधिकारियों की नियुक्ति करेगा। इनमें—
मैनेजर (MMGS-II) – 163 पद
सीनियर मैनेजर (MMGS-III) – 153 पद
चीफ मैनेजर (SMGS-IV) – 52 पद
असिस्टेंट जनरल मैनेजर (SMGS-V) – 20 पद
डिप्टी जनरल मैनेजर (TEGS-VI) – 7 पद
शामिल हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि
आवेदन शुरू: 21 जुलाई 2026
अंतिम तिथि: 10 अगस्त 2026
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 10 अगस्त 2026
बैंक परीक्षा या इंटरव्यू की तिथि बाद में घोषित करेगा।
कौन कर सकता है आवेदन?
भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। ग्रेजुएशन, इंजीनियरिंग, एमसीए, एमटेक, एलएलबी, सीए, एमबीए और अन्य संबंधित डिग्रीधारी उम्मीदवार संबंधित पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। कई विशेषज्ञ पदों के लिए अनुभव भी अनिवार्य रखा गया है।
आयु सीमा
पद के अनुसार न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम आयु 50 वर्ष तक निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क
SC/ST/PwBD – ₹177
सामान्य, OBC, EWS सहित अन्य वर्ग – ₹1,180
कितनी मिलेगी सैलरी?
चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार आकर्षक वेतन मिलेगा—
मैनेजर – ₹64,820 से ₹93,960
सीनियर मैनेजर – ₹85,920 से ₹1,05,280
चीफ मैनेजर – ₹1,02,300 से ₹1,20,940
असिस्टेंट जनरल मैनेजर – ₹1,20,940 से ₹1,35,020
डिप्टी जनरल मैनेजर – ₹1,40,500 से ₹1,56,500
READ MORE : RRB JE Recruitment 2026: रेलवे में 4098 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन की तारीख और पूरी जानकारी यहां पढ़ें
कैसे होगा चयन?
MMGS-II और MMGS-III पदों के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन (यदि आयोजित हो) और इंटरव्यू से गुजरना होगा। वरिष्ठ पदों के लिए इंटरव्यू, ग्रुप डिस्कशन और बैंक द्वारा तय अन्य मूल्यांकन प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Recruitment सेक्शन में उपलब्ध Union Bank Recruitment Project 2026-27 लिंक पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें और आवेदन सबमिट कर उसकी कॉपी सुरक्षित रख लें।
