शराब, झगड़ा और मौत… प्रेमिका के साथ होटल पहुंचा, सुबह फंदे पर मिला युवक

भिलाई के होटल कुणाल में 19 साल के शादाब शेख ने प्रेमिका की चुन्नी से लगाई फांसी, पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ

 

 

 

भिलाई/दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के कोहका इलाके में एक OYO होटल से सनसनीखेज मामला सामने आया है। 19 वर्षीय युवक ने अपनी 23 वर्षीय प्रेमिका के सामने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है ।

 

क्या है पूरा मामला?

स्मृति नगर पुलिस चौकी क्षेत्र के कोहका स्थित ओयो होटल कुणाल में 19 वर्षीय शादाब शेख बुधवार शाम करीब 6:30 बजे अपनी 23 वर्षीय प्रेमिका के साथ ठहरा था । मृतक कैंप-1, भिलाई का रहने वाला था और DJ का काम करता था ।

 

रात में क्या हुआ?

पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों ने कमरे में शराब का सेवन किया । इसी दौरान शादाब के मोबाइल पर उसकी पूर्व प्रेमिका (एक्स गर्लफ्रेंड) का फोन आया, जिसके बाद दोनों के बीच तीखा विवाद हो गया । पुलिस के मुताबिक, विवाद के बाद युवती ने नशे की हालत में अपनी कलाई की नस काट ली और बेहोश हो गई ।

 

सुबह क्या हुआ?

सुबह जब युवती को होश आया तो उसने शादाब को पंखे से फंदे पर लटका देखा । उसने उसे नीचे उतारा और करीब 9 बजे अपने परिचितों के साथ निजी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । डॉक्टरों के अनुसार, मौत 3-4 घंटे पहले ही हो चुकी थी ।

 

शादाब के कुछ दोस्त रात करीब 11 बजे भी होटल पहुंचे थे, लेकिन कमरे का दरवाजा नहीं खुला था ।

 

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। भिलाई नगर के सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी के अनुसार, फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और कमरे को सील कर दिया है । पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज और दोनों के मोबाइल कॉल रिकॉर्ड की जांच कर रही है । शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी ।

 

Read more- 

नवा रायपुर में बनेगा ‘कलाग्राम’, कलाकारों को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय मंच, राज्य सरकार देगी 10 एकड़ ज़मीन

 

 

Youthwings