बिजली विभाग में 2005 पदों पर निकली भर्ती, इंजीनियर से लेकर जूनियर असिस्टेंट तक के लिए मौका
Bijli Vibhag Job: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राजस्थान से बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) ने राज्य की पांच बिजली कंपनियों में कुल 2005 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
इन पदों पर होगी नियुक्ति
भर्ती अभियान के तहत जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल), जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल), जूनियर इंजीनियर (सिविल), जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट (कमर्शियल असिस्टेंट-II) जैसे पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। चयनित उम्मीदवारों की तैनाती राजस्थान की प्रमुख विद्युत उत्पादन, प्रसारण और वितरण कंपनियों में होगी।
पदों का विवरण
जारी जानकारी के अनुसार, जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के 727 पद, जूनियर असिस्टेंट (कमर्शियल असिस्टेंट-II) के 765 पद, जूनियर अकाउंटेंट के 371 पद, जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) के 110 पद और जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 32 पद भरे जाएंगे।
READ MORE : 300 रुपये में भर्ती, लाखों का क्लेम आयुष्मान योजना में बड़े फर्जीवाड़े की जांच शुरू
शैक्षणिक योग्यता
जूनियर इंजीनियर पद के लिए संबंधित शाखा में डिप्लोमा या इंजीनियरिंग डिग्री अनिवार्य होगी। जूनियर अकाउंटेंट पद के लिए बी.कॉम की डिग्री आवश्यक है, जबकि जूनियर असिस्टेंट के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होने के साथ कंप्यूटर का ज्ञान होना जरूरी है।
आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।
आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी जल्द
फिलहाल विभाग ने केवल भर्ती की घोषणा की है। आवेदन शुल्क, वेतनमान, ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख और चयन प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी जल्द जारी होने वाले आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध होगी। संभावना है कि 15 जुलाई के बाद विभाग विस्तृत विज्ञापन जारी करेगा। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे ऊर्जा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट देखते रहें।
read more : सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द! जानिए क्यों जारी हुआ सख्त आदेश
