Maharashtra Accident News: सड़क किनारे बना कुआं बना काल! समा गईं 14 जिंदगियां
Maharashtra Accident News: पंढरपुर से लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पानी से भरे कुएं में गिरी, कई लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी
Maharashtra Accident News: मंदिर में दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं को क्या पता था कि घर पहुंचने से पहले ही मौत उनका इंतजार कर रही है। महाराष्ट्र में हुए इस दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। आखिर कैसे कुएं में समा गई पूरी वैन और अब तक क्या सामने आया है? पढ़िए पूरी रिपोर्ट।
Maharashtra Accident News: मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की वैन कुएं में गिरी, 14 लोगों की मौत की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
महाराष्ट्र के सोलापुर जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। पंढरपुर क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पानी से भरे कुएं में गिर गई। इस हादसे में 14 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है और मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है।
मंदिर दर्शन के बाद लौट रहे थे श्रद्धालु
जानकारी के अनुसार, हादसा सोलापुर जिले की मालशिरस तहसील के तांडुवाड़ी गांव के पास म्हसवड-पंढरपुर मार्ग पर हुआ। बताया जा रहा है कि वैन में सवार सभी लोग पंढरपुर तालुका के रंजनी गांव के निवासी थे। वे म्हसवड स्थित सिद्धनाथ मंदिर में दर्शन करने गए थे और वहां से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह भीषण दुर्घटना हो गई।
चालक ने खोया नियंत्रण, सीधे कुएं में जा गिरी वैन
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद पिकअप वैन सड़क किनारे बने गहरे कुएं में जा गिरी। बताया जा रहा है कि कुआं पूरी तरह पानी से भरा हुआ था और उसके आसपास किसी प्रकार की सुरक्षा रेलिंग भी नहीं थी। यही वजह रही कि वाहन सीधे कुएं के भीतर समा गया।
अब तक 8 शव बरामद, कई लोगों की तलाश जारी
हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। अब तक कुएं से 8 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि अन्य लोगों की तलाश जारी है। मृतकों में चार महिलाएं और चार बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। वहीं, सात लोगों को जीवित बाहर निकाल लिया गया है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटनास्थल पर जुटी भारी भीड़
Maharashtra Accident की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। प्रशासन को भीड़ को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है और गोताखोरों की मदद से कुएं में फंसे लोगों की तलाश की जा रही है।
Maharashtra Accident की होगी गहन जांच
सोलापुर के पालक मंत्री जयकुमार गोरे ने घटना पर दुख जताते हुए कहा है कि पूरे मामले की गहन जांच कराई जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी
Maharashtra Accident एक बार फिर सड़क सुरक्षा और ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े करता है। एक पल की चूक ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं और पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया।
यह भी पढ़ें: यह भी पढ़ें: TMC में बढ़ी बगावत! ममता ने सायोनी घोष और माला रॉय को पद से हटाया
TMC में बढ़ी बगावत! ममता ने सायोनी घोष और माला रॉय को पद से हटाया
