CG Board Paper Leak: 12वीं हिंदी पेपर 3000 रुपये में बेचा गया, शिक्षक समेत 2 गिरफ्तार
CG Board Paper Leak: छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में पेपर लीक का बड़ा खुलासा, सरकारी शिक्षक सहित दो गिरफ्तार, जांच में खुल रहे हैं चौंकाने वाले राज
CG Board Paper Leak: छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में बड़ा घोटाला सामने आया है, जहां 12वीं हिंदी पेपर महज 3000 रुपये में बेचा गया। एक सरकारी शिक्षक, एक नाई और एक छात्र पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं, लेकिन इस पूरे रैकेट के पीछे असली मास्टरमाइंड कौन है, यह सवाल अभी भी रहस्य बना हुआ है। जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।
CG Board Paper Leak: रायपुर में पेपर लीक का बड़ा खुलासा
छत्तीसगढ़ बोर्ड (CGBSE) की 12वीं कक्षा के हिंदी प्रश्नपत्र लीक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में एक सरकारी शिक्षक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
कौन हैं गिरफ्तार आरोपी?
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जवाहर लाल कुर्रे और विकास सेन के रूप में हुई है।
जवाहर लाल कुर्रे बेमेतरा जिले के बोरतरा स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में पीटीआई के पद पर कार्यरत हैं।
विकास सेन बोरतरा में नाई की दुकान संचालित करता है।
कैसे हुआ CG Board Paper Leak?
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी शिक्षक जवाहर लाल कुर्रे से ही वेणु जंघेल को हिंदी प्रश्नपत्र मिला था। इसके बाद यह पेपर आगे पहुंचाया गया।
कितने में बेचा गया पेपर?
जांच के अनुसार, शिक्षक ने मात्र 3000 रुपये में पेपर बेचा था। बैंक लेनदेन की जांच में इस बात की पुष्टि होने का दावा किया गया है।

मास्टरमाइंड और नेटवर्क की जांच
CG Board Paper Leak Case में वेणु जंघेल पहले से ही जेल में बंद है। वहीं विकास सेन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और शिक्षक जवाहर लाल कुर्रे को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस पूरे पेपर लीक नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है।
आगे की कार्रवाई
कोतवाली थाना में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: CG Private School Fees: फीस और यूनिफॉर्म की मनमानी पर लगेगी लगाम, सरकार ने बनाई निगरानी समिति
CG Private School Fees: फीस और यूनिफॉर्म की मनमानी पर लगेगी लगाम, सरकार ने बनाई निगरानी समिति
