नोएडा की बेटी, भोपाल में मौत… सोशल मीडिया पर क्यों चर्चा में है Twisha Sharma Death Mystery? समझिए..

Twisha Sharma Death Mystery

Twisha Sharma Death Mystery: नोएडा की ट्विशा शर्मा की भोपाल में कैसे हुई शादी, 5 महीने में मौत के बाद कई सवाल

Twisha Sharma Death Mystery: ग्लैमर, कॉरपोरेट सफलता और अध्यात्म से भरी जिंदगी… फिर आखिर ऐसा क्या हुआ कि ट्विशा शर्मा की शादी के सिर्फ 5 महीने बाद मौत हो गई? डेटिंग ऐप से शुरू हुई लव स्टोरी कैसे एक मिस्ट्री बन गई, जानिए इस पूरे मामले की चौंकाने वाली डिटेल स्टोरी।

Twisha Sharma Death Mystery: भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में 33 वर्षीय ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया है। नोएडा की रहने वाली ट्विशा शर्मा सिर्फ एक अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि एक सफल कॉरपोरेट प्रोफेशनल, एमबीए ग्रेजुएट और योग प्रशिक्षक भी थीं। उनकी जिंदगी में सफलता, ग्लैमर और आध्यात्मिकता का अनोखा मेल था, लेकिन शादी के महज पांच महीने बाद उनकी मौत ने कई अनसुलझे सवाल खड़े कर दिए हैं।

Twisha Sharma: मिस पुणे से शुरू हुआ ग्लैमर का सफर

Twisha Sharma ने साल 2014 में सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी से बीबीए की पढ़ाई पूरी की। इसी दौरान उन्होंने मॉडलिंग और ग्लैमर इंडस्ट्री में कदम रखा। अपनी खूबसूरती और आत्मविश्वास के दम पर उन्होंने ‘मिस पुणे’ का खिताब अपने नाम किया।

इसके बाद ट्विशा ने कई बड़े विज्ञापनों में काम किया और तेलुगु फिल्म मुग्गुरु मोनागाल्लू में अभिनय कर अपनी पहचान बनाई। परफॉर्मिंग आर्ट्स और फिल्म मेकिंग में उनकी खास रुचि थी।

कॉरपोरेट सेक्टर में भी बनाई पहचान

ग्लैमर की दुनिया के साथ-साथ ट्विशा ने कॉरपोरेट करियर में भी शानदार सफलता हासिल की। उन्होंने मुंबई की कंपनी फ्लेवर पॉट फूड्स में करीब छह साल तक मार्केटिंग मैनेजर के रूप में काम किया।

इसके बाद वे जर्मन एकेडमी ऑफ डिजिटल एजुकेशन में कम्युनिकेशन एंड ऑनबोर्डिंग मैनेजर बनीं। काम के साथ उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी और 2024 में नरसी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (NMIMS) से डिस्टेंस लर्निंग के जरिए एमबीए की डिग्री हासिल की।

योग, अध्यात्म और शांत स्वभाव

Twisha Sharma सिर्फ करियर ओरिएंटेड महिला ही नहीं थीं, बल्कि उनका झुकाव अध्यात्म की ओर भी था। वे एक सर्टिफाइड योग ट्रेनर थीं और नियमित रूप से विपश्यना मेडिटेशन का अभ्यास करती थीं।

दोस्तों के बीच ट्विशा हमेशा खुद को बेहतर बनाने और नई चीजें सीखने की चाह रखने वाली महिला के रूप में जानी जाती थीं।

डेटिंग ऐप से शुरू हुई लव स्टोरी

साल 2024 में ट्विशा की मुलाकात भोपाल के वकील सामर्थ्य सिंह से एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दिसंबर 2025 में उन्होंने शादी कर ली।

लेकिन शादी के कुछ ही महीनों बाद रिश्तों में तनाव और विवाद की बातें सामने आने लगीं। अब शादी के सिर्फ पांच महीने बाद ट्विशा की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। Twisha Sharma Death Mystery

मौत के बाद उठ रहे बड़े सवाल

Twisha Sharma की मौत सिर्फ एक पारिवारिक विवाद का मामला नहीं लग रही, बल्कि यह मामला मानसिक तनाव, रिश्तों की जटिलता और शादी के बाद बदलते हालातों की ओर भी इशारा कर रहा है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हर एंगल से पड़ताल की जा रही है। परिवार और करीबी लोग इस घटना से सदमे में हैं।

यह भी पढ़ें: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, युवाओं का ‘व्यंग्यात्मक’ राजनीतिक मंच बना चर्चा का विषय

Youthwings