फ्लाइट में Power Bank जाने वाले सावधान! कहीं आपकी एक गलती न बन जाए बड़ा हादसा

Power Bank

इंडिगो फ्लाइट में आग की घटना के बाद बढ़ी चिंता, छोटी सी लापरवाही कैसे बना सकती है Power Bank को “फ्लाइंग बम”?

एक छोटी सी बैटरी कैसे बना सकती है फ्लाइट में आग का कारण? क्यों हर एयरपोर्ट पर Power Bank को लेकर इतनी सख्ती है? जानिए वो 5 गलतियां जो आपकी यात्रा को खतरे में डाल सकती हैं…

हवाई यात्रा के दौरान Power Bank का इस्तेमाल अब आम हो गया है, लेकिन हाल ही में चंडीगढ़ से उड़ान भरने वाली एक IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने की घटना ने सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

क्यों फट जाता है Power Bank?

पावर बैंक के अंदर मौजूद Lithium-ion battery अत्यधिक संवेदनशील होती है। यदि यह ओवरचार्ज हो जाए, ज्यादा गर्म हो जाए या इसमें शॉर्ट सर्किट हो जाए तो “थर्मल रनअवे” नाम की स्थिति पैदा हो सकती है। इस स्थिति में बैटरी तेजी से गर्म होकर धुआं, आग या विस्फोट का कारण बन सकती है।

विशेषज्ञों के अनुसार फ्लाइट के दौरान केबिन प्रेशर, तापमान और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का गलत उपयोग जोखिम को और बढ़ा देता है।

फ्लाइट में Power Bank ले जाते समय 5 बड़ी गलतियां

1. चेक-इन बैगेज में रखना

पावर बैंक को कभी भी चेक-इन लगेज में नहीं रखना चाहिए। इसे हमेशा हैंड बैगेज में रखना सुरक्षित माना जाता है।

2. लोकल या सस्ते पावर बैंक का इस्तेमाल

बिना सेफ्टी सर्टिफिकेशन वाले या लोकल Power Bank ज्यादा हीट हो सकते हैं और खतरा बढ़ाते हैं।

3. लगातार चार्जिंग करना

फ्लाइट में लगातार पावर बैंक का इस्तेमाल या चार्जिंग करने से ओवरहीटिंग का खतरा बढ़ जाता है।

4. डैमेज या फूले हुए पावर बैंक का उपयोग

अगर पावर बैंक फूल गया हो या उससे अजीब गंध आ रही हो, तो उसका इस्तेमाल तुरंत बंद कर देना चाहिए।

5. कैपेसिटी लिमिट की अनदेखी

एयरलाइंस आमतौर पर 100Wh (लगभग 27,000 mAh) तक के पावर बैंक को ही अनुमति देती हैं। इससे ज्यादा क्षमता वाले डिवाइस पर रोक लग सकती है।

Power Bank

सुरक्षा ही सबसे जरूरी

विशेषज्ञों का कहना है कि छोटी सी लापरवाही बड़े हादसे में बदल सकती है। इसलिए फ्लाइट में पावर बैंक ले जाते समय नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है ताकि यात्रा सुरक्षित और तनावमुक्त रहे।

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 OTT Release: अब ओटीटी पर मचेगा तहलका, ‘धुरंधर 2’ का अनकट वर्जन इस दिन होगा रिलीज!

Dhurandhar 2 OTT Release: अब ओटीटी पर मचेगा तहलका, ‘धुरंधर 2’ का अनकट वर्जन इस दिन होगा रिलीज!

Youthwings