रायपुर में बड़ा हादसा: मल्टीलेयर फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

रायपुर में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग

रायपुर: गुरुवार, 30 अप्रैल की सुबह राजधानी Raipur से बड़ी खबर सामने आई है। महालेखाकार भवन के पीछे स्थित कवल मल्टीलेयर प्लास्टिक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया और पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया।

आसमान में छाया धुएं का गुबार, दमकल टीम मौके पर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फैक्ट्री से उठता काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था। सूचना मिलते ही दमकल विभाग सक्रिय हुआ और दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गईं। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिशें लगातार जारी हैं।

आग लगने के कारणों का नहीं चला पता

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट या लापरवाही जैसी वजहें सामने आ रही हैं, हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर किसी कारण की पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

विधानसभा थाना क्षेत्र का मामला, राहत की खबर

यह घटना विधानसभा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। हालांकि, आग से हुए नुकसान का सही आंकलन आग पूरी तरह बुझने के बाद ही हो पाएगा।

Youthwings