‘E-Shram Saathi App’ लॉन्च: अब घर बैठे मिलेगी नौकरी और योजनाओं की पूरी जानकारी

‘E-Shram Saathi App’

‘E-Shram Saathi App’ लॉन्च: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी में स्थित मंत्रालय महानदी भवन में श्रम विभाग की योजनाओं और कार्यों की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि राज्य में संचालित सभी श्रमिक कल्याण योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचे। उन्होंने कहा कि किसी भी योजना की सफलता तभी मानी जाएगी, जब उसका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और उसका असर वास्तविक रूप से दिखाई दे। बैठक में श्रम मंत्री लखन देवांगन भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमिक वर्ग देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, इसलिए उनके अधिकारों की सुरक्षा और जीवन स्तर में सुधार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

श्रमिकों के हित में नई पहल और श्रम संहिताओं पर जोर

‘E-Shram Saathi App’ लॉन्च: मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में श्रमिकों के हितों को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। इसी दिशा में चार नई श्रम संहिताएं लागू की गई हैं, जिनमें मजदूरी संहिता 2019, औद्योगिक संबंध संहिता 2020, सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020 और व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्य दशाएं संहिता 2020 शामिल हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन सभी श्रम संहिताओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि श्रमिकों को सुरक्षित, सम्मानजनक और बेहतर कार्य वातावरण मिल सके।

योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रम विभाग ऐसा महत्वपूर्ण विभाग है, जो लाखों श्रमिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और हर पात्र श्रमिक तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि औद्योगिक इकाइयों का औचक निरीक्षण आधुनिक तकनीक के माध्यम से किया जाए, ताकि श्रमिकों के अधिकारों का उल्लंघन न हो और कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित हो सके।

‘E-Shram Saathi App’ से घर बैठे मिलेगी रोजगार की जानकारी

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री साय ने श्रमिकों के लिए एक बड़ी डिजिटल पहल की शुरुआत करते हुए “E-Shram Saathi App” का शुभारंभ किया। यह मोबाइल एप्लीकेशन श्रमिकों को घर बैठे रोजगार से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।
“E-Shram Saathi App” के जरिए श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं, रोजगार अवसरों और सरकारी सुविधाओं की जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेगी। इससे खासतौर पर असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को काफी लाभ मिलने की उम्मीद है, जिन्हें अक्सर सही जानकारी समय पर नहीं मिल पाती। मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से श्रमिकों को सशक्त बनाना समय की जरूरत है और “E-Shram Saathi App” इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

श्रम विभाग की संरचना और कार्यों की समीक्षा

इस समीक्षा बैठक में श्रम विभाग की संरचना, श्रमायुक्त संगठन, औद्योगिक स्वास्थ्य और सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ विभिन्न मंडलों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी जिलों में श्रम कार्यालयों के माध्यम से योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही समय-समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने पर भी जोर दिया गया, ताकि श्रमिकों को योजनाओं की जानकारी मिल सके और वे उनका पूरा लाभ उठा सकें।

‘E-Shram Saathi App’

लाखों श्रमिकों का पंजीकरण और योजनाओं का लाभ

‘E-Shram Saathi App’ लॉन्च: भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के तहत राज्य में अब तक 33 लाख 14 हजार से अधिक श्रमिकों का पंजीकरण किया जा चुका है। इस मंडल के अंतर्गत 26 विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं और 60 प्रकार के श्रमिक वर्ग अधिसूचित हैं।
वित्तीय आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025-26 में एक प्रतिशत उपकर (सेस) के माध्यम से 315 करोड़ रुपये एकत्रित किए गए हैं। वहीं, मंडल के गठन से अब तक कुल 2,808 करोड़ रुपये का उपकर संग्रहित हो चुका है। इनमें से मार्च 2026 तक लगभग 2,558 करोड़ रुपये विभिन्न योजनाओं पर खर्च किए जा चुके हैं।

श्रमिकों के लिए प्रमुख योजनाएं

‘E-Shram Saathi App’ लॉन्च: राज्य में श्रमिकों के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इनमें मिनीमाता महतारी जतन योजना, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना, नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना, निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता, सियान सहायता योजना, नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता, आवास सहायता योजना और निःशुल्क कोचिंग सहायता जैसी योजनाएं शामिल हैं।
इसके अलावा दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना भी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

शिक्षा और भविष्य निर्माण पर विशेष फोकस

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत हर साल कक्षा 6वीं में 100 मेधावी छात्रों का चयन किया जा रहा है। वर्तमान में 31 जिलों के 95 छात्र 8 जिलों के 14 स्कूलों में अध्ययन कर रहे हैं। आने वाले सत्र से सीटों की संख्या बढ़ाकर 200 करने का निर्णय लिया गया है, जिससे अधिक बच्चों को बेहतर शिक्षा का अवसर मिलेगा।

अन्य मंडलों की भूमिका और बजट प्रावधान

‘E-Shram Saathi App’ लॉन्च: छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल और श्रम कल्याण मंडल द्वारा भी श्रमिकों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। श्रम कल्याण मंडल के तहत 14 योजनाएं संचालित हैं और वर्ष 2025-26 के लिए 5.21 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। शहीद वीरनारायण सिंह श्रम अन्न योजना, श्रम सम्मेलन और मोबाइल कैंप के माध्यम से श्रमिकों तक योजनाओं की पहुंच बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

read more : सीलबंद शराब की बोतल में मिला कॉकरोच, सरकारी दुकान की लापरवाही उजागर

 

Youthwings