Durg Honeytrap Kidnapping Case: सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती कैसे बन गई किडनैपिंग की साजिश? पढ़िए पूरी सनसनीखेज कहानी
Durg Honeytrap Kidnapping Case: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, मिलने के बहाने बुलावा और फिर 1 करोड़ की फिरौती, दुर्ग में सामने आया नाबालिग के अपहरण का सनसनीखेज मामला
Durg Honeytrap Kidnapping Case: सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती कैसे बन गई किडनैपिंग की साजिश? दुर्ग में रिश्तेदार ने महिला के साथ मिलकर रचा ऐसा खौफनाक प्लान कि परिवार से मांगे गए 1 करोड़ रुपये… पढ़िए पूरी सनसनीखेज कहानी।
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक बेहद चौंकाने वाला और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां हनीट्रैप के जरिए 14 साल के नाबालिग लड़के का अपहरण कर परिवार से 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने की साजिश रची गई। इस पूरे किडनैपिंग कांड में एक महिला की अहम भूमिका सामने आई है, जिसने पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लड़के से दोस्ती की और फिर उसे मिलने के बहाने बुलाकर अपहरण करवा दिया। मामले का खुलासा होने के बाद दुर्ग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया है।
Durg Honeytrap Kidnapping Case: इंस्टाग्राम पर दोस्ती से शुरू हुई साजिश
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला हेम पुष्पा साहू ने 14 वर्षीय नाबालिग से इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क किया था। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और महिला ने लड़के का विश्वास जीत लिया। इसके बाद महिला ने उसे मिलने के लिए दुर्ग के तिरंगा चौक पर बुलाया।
जैसे ही नाबालिग वहां पहुंचा, पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उसे अगवा कर लिया और तुरंत उसे दूसरी जगह ले गए। परिवार को जब बच्चा नहीं मिला तो उन्होंने खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर 12 अप्रैल को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।
Durg Honeytrap Kidnapping Case: परिवार से मांगी गई 1 करोड़ की फिरौती
अपहरण के बाद आरोपियों ने पीड़ित परिवार को फोन कर 1 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की। कॉल मिलते ही परिवार के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत विशेष टीम गठित की और साइबर सेल की मदद से कॉल लोकेशन व संदिग्धों की ट्रैकिंग शुरू की। इसके बाद जांच का दायरा बढ़ाते हुए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कई संदिग्धों की पहचान की।
Durg Honeytrap Kidnapping Case: रिश्तेदार ही निकला मास्टरमाइंड
जांच में सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ कि इस अपहरणकांड का मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि पीड़ित परिवार का परिचित और रिश्तेदार संजय साहू निकला। जानकारी के मुताबिक, संजय साहू पीड़ित परिवार को अच्छी तरह जानता था और नाबालिग रिश्ते में उसका भांजा लगता है।
पुलिस के अनुसार, संजय ने ही महिला हेम पुष्पा साहू की दोस्ती लड़के से करवाई थी और फिर पूरे अपहरण की साजिश रची। योजना यह थी कि लड़के के अपहरण के बाद परिवार पर दबाव बनाकर बड़ी रकम वसूली जाए।
Durg Honeytrap Kidnapping Case: धमतरी से सकुशल बरामद हुआ नाबालिग
साइबर सेल और तकनीकी निगरानी के जरिए पुलिस को आरोपियों की लोकेशन धमतरी क्षेत्र में मिली। इसके बाद दुर्ग पुलिस की टीम ने धमतरी पहुंचकर घेराबंदी की और सभी आरोपियों को धर दबोचा।
पुलिस ने नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर लिया। राहत की बात यह रही कि बच्चे को किसी प्रकार की शारीरिक क्षति नहीं पहुंचाई गई थी।

Durg Honeytrap Kidnapping Case: पांच आरोपी गिरफ्तार, कार और मोबाइल जब्त
पुलिस ने इस मामले में कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें
संजय साहू
हेम पुष्पा साहू
शैलेंद्र लहरे
कृष्णा साहू
रविंद्र लहरे
शामिल हैं। आरोपियों के पास से पुलिस ने एक कार और छह मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं, जिनका इस्तेमाल वारदात को अंजाम देने और फिरौती मांगने में किया गया था।
कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजे गए आरोपी
गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या आरोपियों ने पहले भी इस तरह की किसी वारदात को अंजाम दिया है या फिर किसी बड़े गिरोह से उनका संबंध है।
