Mahtari Vandana Yojana की राशि लेते हैं? तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है, जानिए क्या है नया अपडेट
Mahtari Vandana Yojana e KYC Last Date: E-KYC की प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं करने पर हो सकती है परेशानी
Mahtari Vandana Yojana के लाभार्थियों के लिए राज्य सरकार की ओर से बड़ा अपडेट सामने आया है। शासन के निर्देशानुसार योजना के अंतर्गत सभी हितग्राहियों का ई-केवाईसी कार्य 1 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुका है, जिसे 30 जून 2026 तक पूरा किया जाना अनिवार्य है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समयसीमा के भीतर ई-केवाईसी नहीं कराने वाले हितग्राहियों को आगे परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सभी पात्र महिलाओं से समय रहते प्रक्रिया पूरी कराने की अपील की गई है।
कितने लाभार्थियों का होगा सत्यापन?
जिले में कुल 2,15,369 पात्र हितग्राही चिन्हित किए गए हैं, जिनका ई-केवाईसी कराया जा रहा है। यह प्रक्रिया खाद्य विभाग द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत संचालित की जा रही है।
यह भी पढ़ें: SECL में बिना इंटरव्यू ₹47,000 वाली सरकारी नौकरी, फॉर्म भरने वाले न करें यह 1 गलती! वरना रद्द हो सकता है फॉर्म
ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में अभियान
ई-केवाईसी अभियान ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में चलाया जा रहा है। कलेक्टर Ajit Vasant के निर्देश पर 6 से 10 अप्रैल तक सभी विकासखंडों में VLE और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण भी दिया गया है, ताकि प्रक्रिया तेज और सुचारू रूप से पूरी हो सके।

जो छूट जाएंगे उनके लिए विशेष मौका
यदि कोई हितग्राही 30 जून तक ई-केवाईसी नहीं करा पाता है, तो उनके लिए 1 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक संबंधित बाल विकास परियोजना कार्यालय में विशेष व्यवस्था की जाएगी।
